Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया LIVE पर 29 अगस्त की खबरें एक साथ पढ़ें
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया LIVE पर 29 अगस्त की खबरें एक साथ पढ़ें

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 29 August, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
LUCKNOW_CHAPRA_EXPRESS

महत्वपूर्ण सूचना: नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

सबसे पहले आप वे खबरें देख सकते हैं जो ballialive.in पर लगी हुई हैं. आप इन खबरों पर टैप करके विस्तार से पढ़ सकते हैं –

  1. रेवती की अबोध बच्ची हाजीपुर में मिली तो उभांव का युवक मण्डुआडीह में
  2. लखनऊ छपरा एक्सप्रेस को लखीमपुर तक चलाने की मांग
  3. बाढ़-कटान की भेंट चढ़े द्वाबा के दर्जनों गांव, 10 से ज्यादा गांवों पर मंडरा रहा खतरा
  4. पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांग, कर्मियों ने किया उपवास
  5. नवरतनपुर चट्टी के पास बोलेरो-टैम्पू की टक्कर, एक छात्र की मौत, 10 घायल

बलिया LIVE पर ब्रेकिंग न्यूज़ और अन्य अपडेट आप यहां प्राप्त कर सकते हैं. आपको बलिया LIVE पर होने वाला हर अपडेट मिलता रहे इसके लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करें और हमें TWITTER पर फॉलो कर लें. अगर आप फेसबुक पर कोई भी अपडेट मिस नहीं करना चाहते हैं तो वहां FOLLOW वाले टैब में See First को टैप जरूर कर लें. अपनेआप ये Default मोड में रहता है. live blog news update breaking

बांसडीह में Anti Romeo Squad ने करीब एक दर्जन युवकों को पकड़ा जो स्कूल और कॉलेजों के आस पास चक्कर लगा रहे थे. ये सभी बांसडीह इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल, अंकुर पब्लिक इण्टर कालेज और कचहरी से पकड़े गये जो स्कूल की छुट्टी के बाद छात्राओं के आस-पास चक्कर लगा रहे थे. ARS के प्रभारी अजय कुमार यादव ने बाद में पकड़े गये युवकों के परिवारवालों को बुलाकर समझा बुझा कर उनके हवाले कर दिया.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया था, लेकिन तब इसमें शामिल पुलिस वाले लड़के लड़कियों के लिए कहीं आना जाना दूभर कर दे रहे थे – बांसडीह में इस टीम ने जो नजीर पेश की है वो वाकई अच्छी पहल है.

योगी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का द्वाबा क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ. बलिया नगर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे थे – और इसी क्रम में वो द्वाबा क्षेत्र में भी गये जहां उनके काफी समर्थक हैं.
बैरिया में आनंद स्वरूप शुक्ल के समर्थकों ने बाइक जुलूस निकाल कर उनका स्वागत किया – और फिर उन्होंने द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
आनंद स्वरूम ने अपने पैतृक गांव पांडेयपुर अड़रा में अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ योगी बाबा का पूजन अर्चन भी किया.

चौबे की दलकी के नौजवानों ने कारसेवा की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. ये नौजवान मुख्य सड़क से जोड़ने वाले रास्ते पर कीचड़ और जल जमाव से आजिज आ चुके थे. नौजवानों ने प्रशासन और जहां कहीं भी संभव हुआ रास्ते को ठीक कराने की अर्जी डाली लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई. थक हार कर युवकों ने खुद ही फावड़ा उठाया और मोर्चे पर डट गये.
गांव के ही एक नौजवान ने पहल की और मनीष चौबे, रवि शंकर चौबे, पवन शर्मा, स्वराज मिश्र, मिहिर चौबे, पुनीत ओझा ने मोर्चा संभाल लिया – एक गांव के कुछ जोशीले नौजवानों की अच्छी सोच और कारसेवा ने सिर्फ सड़क नहीं बनायी है – बल्कि, पूरे जिले के लोगों को नयी राह दिखायी है. उम्मीद की जानी चाहिये कि आस पास के लोग भी ऐसे नौजवानों से प्रेरणा लेंगे और प्रोत्साहित करेंगे.

बैरिया के पास खाकी बाबा का पोखरा जल्दी ही नये लुक में देखा जा सकेगा. नगर पंचायत बैरिया की ओर से पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है.

बांसडीह पुलिस ने मोहर्रम की तैयारियों के तहत शांति समिति की बैठक बुलायी थी. पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बांसडीह कोतवाली परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार त्योहार के दौरान कोई भी DJ नहीं बजेगा. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस एहतियाती कदम भी उठाएगी.

बांसडीह में स्वतंत्रता सेनानी स्व राम लक्षण पांडेय की छठी पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. इस मौके पर कचहरी चौराहे के पास दशवत ब्रह्म बाबा के पास एक भंडारे का भी आयोजन हुआ.

बैरिया में तालिवपुर की एक महिला ने स्थानीय दबंगों के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है. शिकायतकर्ता पूनम तिवारी का आरोप है कि गांव के दबंग और उसके आदमी अक्सर उसे और उसके बेटे को धमकाते रहते हैं. महिला ने प्रशासन को आगाह किया है कि अगर उसके शिकायत नहीं सुनी गयी तो वो पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगी.

बलिया LIVE विजिट करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. जब भी कामकाज और दूसरी व्यस्तताओं से फुरसत मिले, बलिया LIVE एक बार जरूर विजिट करें. शुक्रिया. Have a Nice day!

Related

Tags: बलिया नगर बांसडीह बैरिया

Post navigation

Previous: रेवती की अबोध बच्ची हाजीपुर में मिली तो उभांव का युवक मण्डुआडीह में
Next: बलिया के इस स्कूल में आखिर कौन घोल रहा है जहर

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.