सियार के हमले में काजीपुर गांव के लगभग डेढ़ दर्जन लोग जख्मी हो गए
सिकन्दरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में पागल सियार ने डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया.
काजीपुर की खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें

शनिवार की शाम लगभग सात बजे गांव निवासी अमीरुन खातून (6), सुफ्रान (15), डब्लू (8), मोहम्मद रजा (15), हजरा खातून (45), छठिया देवी (36), मान्ती देवी (40), अरशद अहमद (55), बबलू शर्मा (22), कमलेश पाल (25 ), विशाल चौहान (32), रन्जू चौहान (64), माया(9), लकड़ू पासी (16) खेत की तरफ गए थे कि अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर काटने लगा, जिससे पूरे गांव में भगदड़ मच गई.
सिकंदरपुर की खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें
ग्रामीण देर रात मसाल, लाठी, डंडा, भाला लेकर खेत में चारों तरफ से सियार को घेर लिया और उसे पीट पीटकर मार डाला. सभी घायलों का इलाज सीएचसी सिकन्दरपुर में चल रहा है. जहां मुटुर देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.
रसड़ा की खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें
