Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • IRCS बलिया ने क्षय रोगियों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • स्वास्थ्य

IRCS बलिया ने क्षय रोगियों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली

इस दौरान बताया गया कि यदि कोई मरीज किसी वजह से बाहर जाता है तो सम्बन्धित चिकित्सालय से कार्ड लेकर रेफर बनवा लें ताकि कहीं भी जाने पर उसे दवाएं उपलब्ध हो सकें.
Central Desk 17 October, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IRCS Ballia adopted tuberculosis patients, distributed nutrition packets
IRCS बलिया ने क्षय रोगियों को लिया गोद, बांटी पोषण पोटली

 

बलिया. प्रधानमंत्री का है सपना, 2025 में क्षय रोग मुक्त हो भारत अपना. राज्यपाल/ अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल एवं उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री/सभापति इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक के आह्वान पर जिलाधिकारी /अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी / उपाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डॉ. विजय पति द्विवेदी की उपस्थिति में जिला क्षय रोग अधिकारी/ सचिव इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया डॉ० आनन्द कुमार के द्वारा गोष्ठी एवं इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया. इस मौके पर वर्ष 2025 तक टी०बी० रोग को देश से ख़त्म करने का संकल्प भी दोहराया गया.

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पति द्विवेदी ने कहा कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, हम सबके प्रयासों से इसका समूल उन्मूलन किया जा सकता है. जनपद में टीबी के मरीजों का बेहतर इलाज सरकारी चिकित्सालय में किया जा रहा है.

सबसे खास यह है कि मरीज को अपना सम्पूर्ण इलाज कराना होगा. यदि एक भी दिन वह दवा खाने से चूकता है तो यह उसके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.

उन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी बलिया की सराहना करते हुए कहा कि रेड क्रॉस जनपद में निरंतर ही अच्छा कार्य कर रही है.आज रेड क्रॉस द्वारा 60 नये मरीजों को गोद लिया गया है एवं उन्हें पोषण पोटली दी गई है. पूर्व में भी रेड क्रॉस द्वारा 169 मरीजों को गोद लिया गया है, जिनमें 69 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं तथा 100 मरीजों को पोषण पोटली दी गई है. इसके लिए उन्होंने रेड क्रॉस टीम बलिया को बधाई दी.

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ०आनन्द कुमार ने कहा कि दो हफ्ते से खांसी और बुखार आना टीबी रोग का प्रमुख लक्षण हैं . इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वहीं जिन्हे दो हफ्ते से अधिक खांसी आ रही हो या खाँसने पर बलगम के साथ खून आ रहा हो तो उन्हें तत्काल जिला टीबी चिकित्सालय में अपने बलगम की जाँच करानी चाहिए.
उन्होंने बताया कि समय से रोग का पता चल जाने से टीबी को ठीक किया जा सकता है.

इस दौरान बताया गया कि यदि कोई मरीज किसी वजह से बाहर जाता है तो सम्बन्धित चिकित्सालय से कार्ड लेकर रेफर बनवा लें ताकि कहीं भी जाने पर उसे दवाएं उपलब्ध हो सकें. मरीजों का खानपान अच्छा रखने के लिये उनके खाते में निश्चय पोषण योजना के तहत 500 रूपये की धनराशि भी प्रतिमाह दी जा रही है. पोषण पोटली (भुना चना, मूंगफली, गुड़, सत्तू,राजमा, सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर) दिया गया.

इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव जिला समन्वयक शैलेंद्र पाण्डेय, उप – सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, यादवेन्द्र दत्त मिश्र, गौरव राय, प्रदीप गुप्ता, आयुष्मान भारत जिला शिकायत प्रबंधक अनुपम सिंह, आशीष सिंह, विवेक,अवनीश चतुर्वेदी, सुमित कुमार, अजय प्रताप भारती, प्रेमजीत सागर, अभिषेक सिंह, अनुप कुमार, सी एफ आर से जय प्रकाश तिवारी एवं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: क्षय रोग प्रधानमंत्री बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: बलिया लाइव स्पेशल: बाल विवाह मुक्त बनेगा भारत
Next: नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत, पूर्व अधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.