Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • भारी फोर्स की मौजूदगी में 52 कटान पीड़ितों को दिया गया आवासीय भूमि का पट्टा
  • बैरिया

भारी फोर्स की मौजूदगी में 52 कटान पीड़ितों को दिया गया आवासीय भूमि का पट्टा

सन् 2017 के कटान में बेघर हुए लोगों को बसाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर सन् 2017 को दया छपरा में घोषणा किया था कि कटान पीड़ितों को एक सप्ताह के भीतर भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें बसाया जाएगा.
Central Desk 11 November, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
In the presence of heavy force, the lease of residential land provided to 52 victims of erosion

–मौके पर एसडीएम सीओ सर्किल के सभी थानों की फोर्स व पीएसी के जवान मौजूद

दूबेछपरा, बलिया. अपर सचिव राजस्व के हस्तक्षेप के बाद तहसील प्रशासन ने दुबे छपरा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बसे 52 कटान पीड़ित परिवारों को आनन-फानन में गुरुवार की रात आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित किया गया।

 

वहीं शुक्रवार को भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने कटान पीड़ितों को आवंटित मौजा दया छपरा में पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलवाया।

 

कब्जा दिलवाने के समय क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान, नायब तहसीलदार अजय सिंह, तहसील में तैनात सभी कानूनगो और लेखपालो के अलावा एसएचओ बैरिया, एसएचओ रेवती, एसो हल्दी, एसो दोकटी सहित सर्किल के सभी थानों के फोर्स व भारी मात्रा में पीएसी के जवान के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा दखल कराया। इस अवसर पर किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसलिए दया छपरा गांव में भी पुलिस फोर्स की तैनाती उप जिलाधिकारी के आदेश पर किया गया था।

दया छपरा में पट्टे की भूमि पर कटान पीड़ितों को कब्जा दिलाते एसडीएम व पुलिस प्रशासन के लोग।

उल्लेखनीय है कि सन् 2017 के कटान में बेघर हुए लोगों को बसाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर सन् 2017 को दया छपरा में घोषणा किया था कि कटान पीड़ितों को एक सप्ताह के भीतर भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें बसाया जाएगा।

 

इस बाबत तत्कालीन दो जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व इंद्र विक्रम सिंह ने भी तहसील प्रशासन को पत्र लिखकर कटान पीड़ितों को बसाने का निर्देश दिया था, किंतु किन्ही कारणों से इन कटान पीड़ितों को नहीं बसाया जा सका था। पिछले वर्ष इनमें से 29 कटान पीड़ितों को अचलगढ़ के मानसिंह छपरा में आवासीय पट्टा उपलब्ध कराया गया था। उस पट्टे की जमीन को अनुचित बताते हुए कटान पीड़ितों ने वहां जाने से इंकार कर दिया था। 29 कटान पीड़ितों को छोड़कर अन्य कटान पीड़ितों को तत्काल बसाने के लिए अपर प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन राजस्व सुरेश चंद्रा ने मातहतों को निर्देशित किया था, कि तत्काल कटान पीड़ितों को बसाकर मुख्यमंत्री के आदेश का पालन किया जाए। जिस के क्रम में तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ व तीन दिनों के भीतर सभी कार्रवाई पूरी कर गुरुवार की रात में ही 52 कटान पीड़ितों को प्रति कटान पीड़ित ढाई डिसमिल जमीन के हिसाब से दया छपरा में नवीन परती की जमीन पर आवासीय पट्टा आवंटित कर दिया गया। यह जमीन दया छपरा के लोग गोपालपुर, दुबे छपरा व शुगर छपरा के कटान पीड़ितों को नहीं देना चाहते थे।जिसके क्रम में ग्राम प्रधान ने भी पट्टा के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था।जिसके बाद एक दिन के लिए ग्राम प्रधान का पावर सीज करते हुए उप जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित मौजा के लेखपाल के हस्ताक्षर से आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित कर दिया गया।

(बैरिया संवाददाता वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: #lease #presence #provided #residentialland #victim's

Post navigation

Previous: खेल के मैदान को आवासीय पट्टा के रूप में आवंटित करने से ग्रामीणों में आक्रोश, बोले ग्राम प्रधान लेंगे न्यायालय की शरण
Next: शिक्षाविद एवं यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव रहे रामाज्ञा राय के निधन पर शोक सभा

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.