बांसडीह में कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ ने भरा नामांकन पत्र, निर्विरोध चुना जाना तय

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. भूमि विकास बैंक बांसडीह के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया बांसडीह ब्लॉक परिसर में निर्धारित समय के अनुसार सकुशल संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ ने निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत पाण्डेय के समक्ष विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन की अंतिम समय-सीमा अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित थी। तय समय तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ का निर्विरोध चयन लगभग तय माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भूमि विकास बैंक बांसडीह के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 जनवरी को होना है। हालांकि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए औपचारिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

नामांकन के दौरान पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक लिमिटेड बलिया अशोक पाठक, भाजपा चुनाव प्रभारी राजेश सिंह, सह-चुनाव प्रभारी कमलेश उपाध्याय, प्रस्तावक विक्रमा सिंह एवं हृदयानंद पटेल, अभिभावक श्रीनिवास मिश्र सहित कन्हैया सिंह, प्रिंस तिवारी, अतुल, अमृतेश, ध्रुप तिवारी, विनोद सिंह, मुन्ना सिंह समेत अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel