Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • बलिया के बृज मोहन प्रसाद ‘अनारी’ को भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के बृज मोहन प्रसाद ‘अनारी’ को भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान

बलिया के कुम्हिया गांव (भरखरा) निवासी अनारी बाबू केदारनाथ प्रसाद व जगेश्वरी देवी के सुपुत्र हैं. अनारी ने सात पुस्तकें लिखी हैं. इनका भोजपुरी गीत संग्रह जिनगी के थाती, आसरा के दियना, सितुही में मोती, गुलरी के फूल हैं. गजल संग्रह में अंखीयन के लोर है. धरम के धजा महाकाव्य, राजा यह सत्य प्रेमी हरीश्चन्द्र की कथा है, जिसे उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान ने प्रकाशित करवाया है.
News Desk 5 August, 2019 1 minute read
YOGI_PURSAKAR

लखनऊ। बलिया और भोजपुरी दोनों के लिए यह गौरव का क्षण है. भोजपुरी को नई ऊंचाई प्रदान करने वाली पुस्तक ‘गुलरी के फूल’ के लिए बेरूआरबारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक बृज मोहन प्रसाद ‘अनारी’ को एक लाख रुपये के भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान से नवाजा गया. भोजपुरी साहित्य में शानदार योगदान के लिए अनारी को प्रदेश के सीएम महंत आदित्यनाथ योगी ने भिखारी ठाकुर पुरस्कार से सम्मानित किया.

हिन्दुस्तानी अकादमी के पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/G1EfRDhjmC

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 4, 2019

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वार्थ पर आधारित और राष्ट्रीय मूल्यों के अभाव वाला साहित्य खतरनाक है, जो समाज को पतन की ओर ले जाता है. हिन्दी और लोकभाषाएं एक दूसरे की विरोधी नहीं, बल्कि सहयोगी हैं. लोक साहित्य से हिन्दी समृद्धि होने के साथ ही शक्ति भी प्राप्त करती है. सीएम यह बात रविवार को अपने कालीदास मार्ग स्थित आवास पर हिन्दुस्तानी एकेडमी के पुरस्कार वितरण समारोह में कही. इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यकाल में जब देश घोर गुलामी के कालखंड में जी रहा था, तब संत तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर समाज के मन में एक नया भाव जागृत किया था. रामचरित मानस की रचना नहीं होती, तो गांव-गांव में रामलीला का आयोजन नहीं हो पाता. मध्यकालीन संतों ने साहित्य के मर्म को समझते हुए स्थानीय भाषा के अपने साहित्य के माध्यम से लोगों को जाग्रत कर एक राष्ट्रीय आंदोलन खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

आज की चुनौती है, कि हम ऐसे साहित्य का जो समाज को प्रेरित कर सके और एक नई दिशा दे सके, का सृजन करें। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य हिंदी संस्थान व हिंदुस्तानी अकादमी ने प्रारम्भ किया है। यह साहित्य की दृष्टि से शुभ संकेत है: #UPCM श्री @myogiadityanath

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 4, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार के भाषा संस्थान की ओर से संचालित प्रयागराज की सबसे पुरानी साहित्यिक संस्था हिदुस्तान एकेडमी ने 22 साल बाद एक बार फिर इस वर्ष साहित्यकारों व रचनाकारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया. इसी क्रम में भोजपुरी के लब्ध प्रतिष्ठित गीतकार बृज मोहन प्रसाद अनारी को भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान दिया गया. इसके पहले भी अनारी को प्रदेश सरकार के हिदी संस्थान द्वारा भिखारी ठाकुर सर्जना व राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है. हिदुस्तान एकेडमी के अध्यक्ष साहित्यकार उदय प्रताप सिंह के अनुसार एकेडमी का पहला पुरस्कार सन 1927-28 में प्रेमचंद को व 1997 में नामवर सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था. 1997 के बाद एकेडमी ने साहित्यकारों को सम्मानित करना बंद कर दिया था.

बलिया के कुम्हिया गांव (भरखरा) निवासी बृज मोहन प्रसाद ‘अनारी’ बाबू केदारनाथ प्रसाद व जगेश्वरी देवी के सुपुत्र हैं. अनारी ने सात पुस्तकें लिखी हैं. इनका भोजपुरी गीत संग्रह जिनगी के थाती, आसरा के दियना, सितुही में मोती, गुलरी के फूल हैं. गजल संग्रह में अंखीयन के लोर है. धरम के धजा महाकाव्य, राजा यह सत्य प्रेमी हरीश्चन्द्र की कथा है, जिसे उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान ने प्रकाशित करवाया है. इनकी इन कृतियों पर प्रदेश सरकार ने भिखारी ठाकुर सर्जना एवं राहुल सांकृत्यायन सम्मान दिया है. विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, भागलपुर, बिहार से विद्या वाचस्पति मानद उपाधि मिल चुकी है. यही नहीं, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से बृजमोहन प्रसाद अनारी व्यक्तित्व व कृतित्व विषयक दो शोध भी हो चुके हैं.

इस मौके पर अनारी के अलावा डॉ. अर्जुन प्रताप सिंह को गोरक्षनाथ और नाथ सिद्ध के साहित्य के लिए 5 लाख का गुरु गोरक्षनाथ शिखर सम्मान, डॉ. सभापति मिश्र को उनकी पुस्तक रघुनाथ गाथा के लिए ढाई लाख का गोस्वामी तुलसीदास सम्मान, डॉ. रामबोध पाण्डेय को उनकी पुस्तक वतन के लिए 2 लाख का भारतेन्दु हरिश्चंद्र सम्मान, प्रोफेसर योगेन्द्र प्रताप सिंह को 2 लाख का आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान मिला, डॉ. सरोज सिंह को एक लाख का महादेवी वर्मा सम्मान, शैलेन्द्र मधुर को उनकी पुस्तक ‘हम भी हैं अदालत में’ के लिए एक लाख का फिराख गोरखपुरी सम्मान, डॉ. आद्या प्रसाद सिंह ‘प्रदीप’ को उनकी पुस्तक ‘तुलसी अवधी महाकाव्य’ के लिए एक लाख का बनादास अवधी सम्मान, डॉ. ओकांरनाथ द्विवेदी को उनकी पुस्तक ‘छंद कलश’ के लिए एक लाख का कुम्भनदास ब्रजभाषा सम्मान, लखनऊ के एडीएम ट्रांस गोमती विश्वभूषण को उनकी पुस्तक ‘मैंने अनुभव से सीखा है’ कि लिए युवा सम्मान दिया गया.

Tags: भोजपुरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ हिंदुस्तान एकाडेमी

Post navigation

Previous: रानीगंज का देवांश बना लेफ्टिनेंट, की CDS परीक्षा 2018 उत्तीर्ण
Next: संसद से LIVE /जम्मू-कश्मीर : धारा 370 को खत्म करने का बिल राज्यसभा में पेश

ये भी पढ़ें

AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.