Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • एनएच 31 को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर पदयात्रा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

एनएच 31 को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर पदयात्रा

एनएच 31 को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर पदयात्रा
General Desk 12 July, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया(बलिया)। ऐन उस समय में जब बैरिया विधान सभा क्षेत्र में आजमगढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा करे लिए लोगों को आजमगढ़ चलने के लिए चलावा अभियान अपने चरम पर है, दिन रात एक करके भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं, भाग दौड़ कर रहे हैं उसी दरम्यान सामाजिक कार्यकर्ता दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में गुरूवार को प्रातः से ही मांझी जयप्रभा सेतु पर से मांझी से बादिलपुर तक जर्जर हो चुकी एनएच 31 के मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक के लिए पदयात्रा शुरू कर दिए हैं. यह 14 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपेंगे. खास यह कि पदयात्रा में युवा ही हैं, दलगत भावना से उपर उठ कर आम जनसमस्या को लेकर पदयात्रा में शामिल हैं. इन युवाओं के झुण्ड में ज्यादातर वह युवा भी नजर आए जो भाजपा के होने वाले कार्यक्रमों में सबसे आगे रहते हैं. समस्या ही ऐसी है कि उन्हे पीएम की सभा की तैयारी से पदयात्रा को अधिक महत्व देना पड़ रहा है. वैसे भी पदयात्रा का कार्यक्रम पहले से तय था और पीएम का कार्यक्रम बाद में निर्धारित किया गया.

बताते चलें कि यूपी का सीएम पद ग्रहण करते ही योगी आदित्य नाथ का ऐलान हुआ था कि 15 जून 2017 तक सड़के गड्ढा मुक्त कर दी जाय. लेकिन एनएच 31 पर इस ऐलान का नाममात्र भी असर नहीं पड़ा. सड़क बद से बदतर होती गई और मौजूदा स्थिति बहुत खराब है. एनएच की सड़क की बात छोड़ दें अब यह रास्ता कहे जाने लायक भी नही है. लगभग डेढ़ माह पहले झलन ने पत्रक देकर सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की. पत्रक में लिखा था कि चाहे इस सड़क के ठेकेदार से काम कराए या विशेष व्यवस्था करके. अगर समय रहते यह नहीं बना तो आन्दोलन तय है.

यात्रा में शामिल अथवा रास्ते में जगह जगह पदयात्रियों का स्वागत करने वालों में ऐसे युवा भी दिखाई दे रहे हैं, जो भाजपा की सभाओं व कार्यक्रमों में अगली कतार में देखे जाते हैं. कहीं न कहीं एनएच 31 की दुर्दशा, गांव गांव वाई फाई से जोड़ने, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव आदि घोषणाओं के धरातल पर न उतरने से व्यथित हैं.

गुरुवार की सुबह जयप्रभा सेतु से बलिया जिलाधिकारी कार्यालय तक के लिए पद यात्रा निकाल चुकी है. जिले पर पहुँच 14 जुलाई को इस मार्ग के मरम्मत को लेकर जिलाधिकारी को अपना ज्ञापन सौंपकर पद यात्रा का समापन करेंगे.
सामाजिक कार्यकर्ता दुर्ग विजय सिंह झलन के नेतृत्व में दर्जनो युवको का हुजूम किसी राजनीतिक पार्टी का सहारा न लेते हुए गुरुवार की सुबह एन एच31 मांझी घाट पर स्थित जयप्रभा सेतु पर सुबह अपनी पद यात्रा निकालने से पूर्व सेतु पर राष्ट्रगान गाकर भारत माता की जय घोष करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हुआ. नारा भी वन्दे मातरम व भारत माता की जय वाला ही लगा. दुर्गविजय सिंह झलन ने बताया कि हम लोग जनजागरण करते हुए 14 जुलाई को जिलाधिकारी को एनएच के मरम्मत के सम्बंध में ज्ञापन सौपेंगे. यदि उस ज्ञापन के बावजूद भी यह मरम्मत नही कराया गया तो इसके लिए हम और हमारे सहयोगी भाई धरना, प्रदर्शन, आमरण अनशन आदि करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. पदयात्रा के दौरान छात्र नेता रणधीर सिंह, प्रवीण सिंह, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, बबलू बाबा, पंकज उपाध्याय निखिल, इशांत सिंह, मनीष पुरी, शिवम सिंह, विशाल सिंह, मुकेश सिंह, भोला सिंह, प्रभात सिंह आदि लोग मौजूद रहे. रास्ते मे क्षेत्रवासियों द्वारा चट्टी चौराहो पर जगह जगह इनका स्वागत कर मनोबल बढाया जा रहा है.

Related

Tags: एनएच 31 जयप्रभा सेतु झलन बैरिया मांझी

Post navigation

Previous: मजदूरों को ले जा रहा रेलवे ठेकेदार का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
Next: गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखना सबकी जिम्मेदारी, लें संकल्प : डीएम

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.