नगरा में पति व सास समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के बंजरिया ताड़ीबड़ागांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने,  मारपीट कर जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पति मनोज, सास दल सिंगारी सहित पांच के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

नूरपुर थाना गड़वार निवासी राजनाथ वर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री गीता की शादी बंजरिया ताड़ीबड़ागांव निवासी शंकर के पुत्र मनोज के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुई थी. शादी में उसने अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार उपहार में काफी कुछ दिया था. इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति मनोज, श्वसुर शंकर,  सास दल सिंगारी, देवर आकाश व सिंटू दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग को लेकर गीता को प्रताड़ित कर रहे थे. एक दिन सभी ने मिलकर उसकी पुत्री की जम कर पिटाई कर दी. साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

लेटेस्ट अपडेट