Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सीएमएस को लगाई फटकार
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्वास्थ्य

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सीएमएस को लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में माइनर ऑपरेशन थिएटर में कोई स्टाफ निरीक्षण के समय मौजूद नहीं होने, परिसर की साफ- सफाई, चिकित्सालय में लगी कुर्सियों को अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को फटकार लगाई.
सेंट्रल डेस्क 29 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM conducted surprise inspection of the district hospital, reprimanded CMS, gave strict instructions
डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सीएमएस को लगाई फटकार

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने वहां पर आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, स्टोर रूम, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड, ईएम‌ओ वार्ड और आयुष विंग का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

चिकित्सालय में पहुंचते ही जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में उटपटांग ढंग खड़े वाहनों को को लेकर नाराजगी जताई और ड्यूटी कर रहे होमगार्डों को फटकार लगाई और सभी वाहनों को सही तरीके से खड़े कराने का निर्देश दिया.

DM conducted surprise inspection of the district hospital, reprimanded CMS, gave strict instructions

 कर्मचारी जिम्मेदारी से काम करें तो कार्रवाई नहीं होगी
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में माइनर ऑपरेशन थिएटर में कोई स्टाफ निरीक्षण के समय मौजूद नहीं होने, परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सालय में लगी कुर्सियों को अव्यवस्थित ढंग से पाये जाने पर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि चिकित्सालय में जितने भी छोटे बड़े काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं. उनकी हर स्तर से जिम्मेदारी तय की जाए, तभी व्यवस्था में सुधार होगा. चिकित्सालय के सभी स्टाफ के नेम प्लेट और ड्रेस में होना जरूरी है.

जिलाधिकारी ने मरीजों की समस्याएं भी सुनी
डीएम ने आपातकालीन कक्ष में जाकर मरीजों से चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में बातचीत की, पाया कि जानकारी के अभाव में मरीजों के तीमारदारों को यहां वहां भटकना पड़ता है. इसके लिए उन्होंने सीएमएस को एक सुझाव काउंटर बनाने का निर्देश दिया, जहां से लोगों को सही दिशा निर्देश प्राप्त हो सके. उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया कि एक मरीज के साथ कक्ष में एक ही सहायक होना चाहिए, जिससे चिकित्सालय में भीड़ भाड़ होने से बचा जा सके. इसके लिए एक चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. कहा कि अगली बार निरीक्षण में ऐसी अव्यवस्था मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

सभी डॉक्टरों के ड्रेस व नेम प्लेट लगाने का निर्देश
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने बताया कि बगल में ही आयुष विंग की स्थापना की गई है. इसमें अलग से होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी जैसे चिकित्सा के डॉक्टर बैठेंगे. जिलाधिकारी ने यहां पर सभी कक्ष के बाहर संबंधित डॉक्टर के नेम प्लेट और मेज एवं कुर्सी लगाने का निर्देश दिया.

वन स्टाफ सेंटर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में मौजूद वन स्टाप सेंटर (सखी) का निरीक्षण किया और वहां की काउंसलर से वहां रहने वाली महिलाओं के बारे में बातचीत कर स्थिति से रूबरू हुए. काउंसलर ने बताया कि वन स्टाफ सेंटर का दरवाजा टूट गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल सीएमएस को निर्देशित कर ठीक कराने के निर्देश दिए.

भाई बहन की दुर्घटना के मामले का तत्काल लिया संज्ञान
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मृतकों के परिजनों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने बेरूआरबारी क्षेत्र में मैरीटार व कैथावली गांव के बीच बंदरबगिया मोड़ के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार भाई और बहन की मौत के मामले का तत्काल संज्ञान लिया.

उन्होंने फोन से बात कर बांसडीह एसडीएम को, टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया और एसडीएम को निर्देशित कर मृतकों के परिवार को, शासन स्तर से जो मदद हो सके,आर्थिक मदद करने का भरोसा दिया.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट

Related

Tags: आपातकालीन कक्ष आयुर्वेदिक आयुष विंग ईएम‌ओ वार्ड एसडीएम कैथावली जिला अस्पताल जिलाधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार डीएम पुलिस पोस्ट कोविड वार्ड बंदरबगिया बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह बेरूआरबारी माइनर ऑपरेशन थिएटर मेडिकल वार्ड मैरीटार यूनानी सीएमएस स्टोर रूम होम्योपैथिक

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 29 September 2023
Next: छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत, मचा कोहराम

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.