मनियर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने अपने इलाके में दो मासूम बच्चों गोलू (10) और प्रिंस (8) पर सेवेन क्रिमिनल एक्ट लगाकर सारी सुर्खियां बटोर ली हैं. इसी बात से खफा होकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) की अगुवाई में मनियर के दलित बस्ती के सैकड़ों लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया. थाना अध्यक्ष संजय द्विवेदी के प्रति इस समुदाय के लोगों में उबाल है. उल्लेखनीय है कि सिकंदरपुर के राहुल हत्याकांड मामले में भी थाना अध्यक्ष रहते हुए संजय द्विवेदी ने हत्या को आत्महत्या करार दिया था. और फाइल ही बंद कर दिया था.
Category: जिला जवार
विकास भवन में एक साथ मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी, परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी जगत नारायण राय का तबादला शासन स्तर से अन्य जनपद के लिए किए जाने से हड़कंप मचा हुआ है. इन तबादलों को लोग 16 जून को जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियंता उमेश चंद्र गुप्ता के साथ हुए हाईप्रोफाइल बवाल से जोड़ कर देख रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद लोग मानने लगे हैं कि इसके बाद जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के बाबुओं का तबादला तय है. मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी का तबादला भूमि सुधार निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर शासन ने कर दिया है.
आईबी ने जारी किया अलर्ट – निर्भया कांड के ‘नाबालिग’ दोषी का हो सकता है जिहादी लिंक. गौरतलब है कि 16 दिसम्बर 2012 की रात दिल्ली में छह दरिंदों ने निर्भया ज्योति सिंह के साथ गैंगरेप किया था. वहशियों ने सारी हदें लांघ दी थी नतीजतन उसकी जान चली गई थी. निर्भया कांड के जुर्म में शर्मा, पवन कुमार, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. जबकि राम सिंह ने तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली थी. इस मामले में दोषी पाया गया एक नाबालिग, जो अब बालिग हो चुका है, उसे बीते साल दिसंबर में बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया था. हालांकि तब भी केंद्र सरकार नहीं चाहती थी कि उसे रिहा किया जाए. वजह, उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी. गौरतलब है कि निर्भया बलिया की ही रहने वाली थी
मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज कई मायने में ऐतिहासिक रहा है. आज भी यहां आसपास के कई जिलों के छात्र पढ़ने-लिखने आते हैं. हालांकि यह कालेज अब बुढ़ा गया है. अब जरूरत है इसे नया कलेवर देने की. यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने मंगलवार टीडी कालेज के छात्र संघ का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही. श्री सिंह कालेज ने सुंदरीकरण के लिए न सिर्फ अपनी तरफ 25 लाख रुपये देने की घोषणा की अपितु सांसद भरत सिंह से भी 25 लाख रुपये के योगदान दिलवाया.
सोमवार की रात सिकंदरपुर कसबे में विभिन्न अखाड़ों के युवक मैनापुर से कर्तब दिखाने के उद्देश्य से महावीरी झंडा जुलूस निकाला था. इस दौरान एक धार्मिक स्थल के सामने कुछ अराजक तत्वों जमकर उपद्रव मचाया. इस वारदात में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार शुक्ल व अन्य सिपाहियों समेत दर्जन भर लोग जख्मी हो गए. थक हार कर पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर हालात को काबू में कर लिया.

