बांसडीह चौराहे से बड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर लग रहे जाम से लोग परेशान

सड़क के दोनों पटरी पर बेतरतीब खड़े वाहनों से आवागमन बाधित होता है. वहीं सप्तर्षि चौराहे से लेकर खण्ड बिकास अधिकारी कार्यालय के दोनों पटरियों पर अतिक्रमण के चलते लोगो को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

रतसर में लगा स्वास्थ मेला, सांसद ने किया शुभारंभ

मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य मेला का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच सके इसके लिए सांसद जी ने सरकार के महत्वपूर्ण आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड को हर गरीब के पहुंच तक ले जाने की बात कही. उन्होंने अधीक्षक डा०राकिफ अख्तर से कहा कि इस सीएचसी का क्षेत्रफल बड़ा है अतः यहां पर स्वास्थ्य की सुविधाएं जनता को पूरी तरह से मिलनी चाहिए.

जल जमाव की समस्या, अधिकारियों ने दिया यथाशीघ्र निराकरण का आश्वासन

रेवती,बलिया. भवन निर्माण मजदूर सभा के प्रदेश‌ सचिव राकेश वर्मा द्वारा क्षेत्र के जल जमाव की समस्या को लेकर बीते 28 मार्च को दिये गये पत्र को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग के …

मंगलवार को गंगा में डूबे युवक का शव बुधवार को मिला

हरिहरपुर निवासी अजय यादव मंगलवार को गंगा नदी में भैस धोने के लिये गया था की अचानक गहरे पानी मे चला गया. आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से खोजबीन शुरु की थी. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली बाद मे बैरिया से गोता खोर भी आये लेकिन युवक नही मिला.

रेवती: अमृत महोत्सव में स्वास्थ्य मेले का आयोजन

स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के पश्चात फीता काटकर किया. मुख्य अतिथि श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि हमारा देश स्वस्थ, संपन्न व विकसित बने, किंतु यह तभी संभव है, जब जनता जनार्दन का सकारात्मक सहयोग मिले.

नाव हादसा : 46 घण्टे बाद मिला किशोरी का शव, मचा कोहराम

बताया जा रहा है कि रविवार को सरयू नदी के उस पार महादनपुर गांव की तरफ लोग गेहूं काटने गए थे. शाम को लौटते समय लगभग 8:30 बजे 63 बंदे के पास डेंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई.

सड़कों पर अतिक्रमण से बढ़ रही दुर्घटनाएं

पुलिस प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों का आवागमन हमेशा इस रास्ते पर होता रहता है फिर भी सारी घटनाक्रम को देखकर अधिकारी भी मौन साधे हुए हैं. इन सड़कों पर देखा जाय तो प्रति हफ्ते एक से दो दुर्घटनाएं होती रहती है. कभी-कभी तो दुर्घटनाओं की संख्या अधिक भी होती है.

Death

बस की चपेट में आने से लेखपाल की मौत

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बेल्थरारोड-रसड़ा राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम बिड़हरा मंदिर के सामने एक बस की चपेट में आने से शम्भूनाथ राम (51) की जहां मौत हो …

सरजू नदी में नाव दुर्घटना में किशोरी लापता, 11 लोग सुरक्षित बचे

रविवार को सरजू के उस पार महादनपुर गांव के तरफ के लोग गेहूं काटने गए थे. रविवार के शाम को 8 बजे करीब उधर से लौट रहे थे कि 63 बंधे के पास डेंगी अचानक असंतुलित होकर पलट गई. वहां के लोगों का कहना है कि डेंगी में कुल 12 लोग सवार थे. ग्यारह लोग तो किसी तरह से बच गए, लेकिन महादनपुर निवासी श्रीभगवान यादव की लड़की छोटी 12 वर्ष सरजू नदी में डूब गयी. सूचना पर रात में पहुंची सहतवार पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से लड़की को खोजने का अथक प्रयास किया लेकिन तक कोई सफलता नहीं मिली.

News Shorts: आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय डीएवी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर कट के अलग हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से डायल 108 नम्बर एम्बुलेंस से घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया.

नरहीं में गेहूं के बोझ पर आग लगने से फसल जलकर हुई राख, बघौना में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान

बघौना गांव के बाहर खेत में खड़ी फसल हार्वेस्टर की चिंगारी से जलकर राख हो गया किसानों की माने तो करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह तो एक दिवसीय बन्दी है. जरूरत पड़ी तो निर्दोष पत्रकार बन्धुओं की रिहाई के लिए हम दो-चार दिन अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

शरारती तत्व ने गेहूं की खड़ी फसल में लगाई आग

किसान अलगू यादव पुत्र स्वर्गीय राधा यादव निवासी भड़सर बटाई के रूप में 2 किसान वीरेंद्र सिंह एवं कन्हैया मिश्रा से खेत बटाई के रूप में लेकर गेहूं की खेती किया था. दोनों किसानों के साथ संयुक्त रूप से 1050 बोझ गेहूं हुआ रात्रि में 12 बजे अपने घर लौट आया, फिर 3 बजे भोर में जब गया तो खलिहान में चारों तरफ धुआ एवं आग फैला हुआ था. यह देख उसके होश उड़ गए. अपनी छाती पीटता हुआ घर वापस लौटा एवं दोनों किसानों को इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दी.

सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख

सिकंदरपुर, बलियाः स्थानीय गांव के पूरब पुरवे में खड़ी गेंहू के खेत में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. तेज पछुवा हवा के कारण आग ने देखते देखते ही विकराल रूप धारण …

मनियर बस स्टैंड पर कुछ फल की दुकानों को छोड़ मनियर पूर्णतया बंद रहा

मनियर गुदरी बाजार, परशुराम स्थान, बड़ी बाजार ,सदर बाजार ,मनियर चाँदू पाकड़, राजाराम सिंह मार्केट, मनियर इंटर कॉलेज के सामने की दुकानें, मनियर बस स्टैंड की दुकानें अधिकांश बंद रही.

बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माणकार्य में मानक की अनदेखी का लगाया आरोप

राष्ट्रीय राज मार्ग 31 और रेवती-सिकंदरपुर मार्ग के मरम्मत कार्य पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल ने निर्माण में मानक के अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांचोपरान्त कार्यवाही की मांग की है. बगैर पीच उखाड़े पीच पर पीच करने को गलत बताया है. श्री अचंल गुरुवार को बैरिया डाक बंगला मे पत्रकारों से रूबरू थे.

रेवती: निशुल्क होम्योपैथिक शिविर का आयोजन

सुबह 10 बजे से रोगियों के आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ और चिकित्सकों के द्वारा अपराह्न तक दवाएं लिखी जाती रही. डॉ. एके यादव, डॉ. एके केशरी, डॉ. डी भारद्वाज,डॉ जेपी वर्मा ,डॉ मनीषा मिश्रा,डॉ विकास कुमार,डॉ बीके यादव, डॉ.यूके तिवारी ने रोगियों तथा उनके रोग के लक्षणों की विस्तार से जानकारी के बाद दवा लिख कर परहेज आदि के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

स्वास्थ मेले का आयोजन 18 से 23 अप्रैल तक, अवैध खनन पर कार्यवाही

जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 13 अप्रैल 2022 को उपजिलाधिकारी बैरिया, क्षेत्राधिकारी बैरिया एवं खनन अधिकारी बलिया की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन वपरिवहन  में लिप्त वाहनों पर कार्यवाही की गयी.

रसायन विज्ञान के पेपर लीक मामले में आंतरिक सचल दस्ता की मुख्य भूमिका

मनियर, बलिया. मनियर में रसायन विज्ञान इंटर के प्रश्न पत्र लीक मामले में अब भी दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं. इस मामले में मनियर थाना क्षेत्र के जय जगदीश इंटर कॉलेज निपनिया का …

पत्रकारों की रिहाई के लिए मनियर में कैंडल मार्च निकला

मनियर क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार, सामाजिक संगठन ,सामाजिक चेतना समिति के लोग एवं समाजवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्‍त पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले कैंडिल मार्च मंगलवार की शाम को निकाला