Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह, बलिया. नगर पंचायत बांसडीह द्वारा कस्बे के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट के साथ सिक्योरिटी कैमरे लगाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है।
नगर पंचायत द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में कस्बे के सबसे संवेदनशील और व्यस्ततम स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें दशवत ब्रह्म स्थान, बड़ी बाजार,अंबेडकर तिराहा, स्टेट बैंक मार्ग, कस्बा पुलिस चौकी और अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर 360 डिग्री रोटेशन वाले वर्टिकल बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे।
ये सामान्य सीसीटीवी कैमरे नहीं होंगे। ये एडवांस तकनीक से लैस होंगे। जिसमें एक ही कैमरा 360 डिग्री तक चारों तरफ की गतिविधियों को कैद कर सकेगा। इनमें नाइट विजन सिक्योरिटी भी होगी जिससे रात के अंधेरे में भी ये कैमरे एकदम साफ तस्वीर देंगे,रात में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही हाईमास्ट भी लगाए जाएंगे।
लाइटों पर कैमरे लगने से ऊंचाई से पूरे क्षेत्र की निगरानी संभव होगी।इन कैमरों के लगने के बाद कस्बे में चोरी, छिनैती, सड़क हादसों और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। किसी भी घटना की रिकार्डिंग नगर पंचायत के कंट्रोल रूम में सुरक्षित रहेगी, जिसे जरूरत पड़ने पर पुलिस भी साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल कर सकेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, बब्लू ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट का खर्च नगर पंचायत स्वयं वहन करेगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस पहल से बांसडीह को स्मार्ट और सुरक्षित कस्बा बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
