सांकेतिक चित्र
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धोबहा पोखरे में 70 वर्षीय वृद्ध का शव उतराता मिला। मृतक की पहचान परमहंस कन्नौजिया पुत्र स्व. लाला कन्नौजिया निवासी वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह गुरुवार तड़के करीब दो बजे शौच के लिए घर से निकले थे। शोच के बाद पानी के लिया पोखरे किनारे उतरे ।अंधेरा होने के कारण धोबहा पोखरे के पास पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई।
सुबह पोखरे में शव उतराता देखकर ग्रामीणों और पढ़ने जा रहे बच्चों की नजर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा, सीओ जयशंकर मिश्र, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। इस पर एसडीएम डॉ. पुष्कर मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने परिजनों को समझाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों के आग्रह के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेज दिया। घटना के बाद वार्ड में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
