अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को पुलिस ने तोड़ा

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे यूपी एवं बिहार सीमा क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के सामने बिहार क्षेत्र में एवं मनियर दियरा टुकड़ा नंबर 2 के सामने बिहार प्रांत के …

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

शनिवार को दोपहर में भरौली गांव निवासी संदीप चौधरी 22 वर्ष बाइक से भरौली जा रहा था कि नरहीं गांव निवासी अजय पासवान उम्र 25 वर्ष पुत्र राम आशीष पासवान भी बाइक से से जा रहा था कि अचानक मुड़ गया जिसके कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई जिसमें अजय पासवान बूरी तरह जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया.

समाधि स्थल के महंत राजेश्वर दास हुए ब्रह्मलीन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

सहतवार श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल के महंत श्रीश्री राजेश्वर दास हृदयाघात की वजह से शनिवार की देर शाम करीब 70 वर्ष की अवस्था में ब्रह्मलीन हो गये थे. जिसकी सूचना मिलते ही श्री चैन राम बाबा समाधि स्थल प्रांगण में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालु अपने प्रिय महंत के अंतिम दर्शन को बेताब दिखे. 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर का उद्घाटन भाजपा विधायक केतकी सिंह ने किया

विधायक ने कहा कि आपके वोट की ताकत की बदौलत यह हॉस्पिटल आज चालू हुआ है . साल 2017 के चुनाव में आपने जिस लोगों पर विश्वास किया वही हॉस्पिटल को न चलाने देने के दोषी हैं. 28 मार्च 2022 में मैंने विधानसभा में शपथ ली और 3 महीने पूरे होने से पहले आज हॉस्पिटल का उद्घाटन हो गया.

युवक ने तीन लोगों पर चाकू से वार कर किया घायल, हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने हमलावर सेराज को गिरफ्तार कर मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाई एवं उसका इलाज कराया पुलिस उसे हिरासत में लिया है. वैसे सेराज के भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं और वह खून से लथपथ था.

बारात की गाड़ी में बैठ शराब पीना पड़ा भारी, अनियंत्रित वाहन से कुचलकर दो की मौत, तीन घायल

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार थाना सिकंदरपुर से मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी. द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच कुछ बाराती नाच देखने हेतु दरवाजे से जनवासे में आ गए. शामियाने के बाहर बारातियों की एक स्कॉर्पियो यूपी 32 ईबी 1212 खड़ी थी. स्कॉर्पियो का एसी चलाकर उसी में बैठ कर कुछ बाराती शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी से स्कॉर्पियो का गियर लग गया और गाड़ी तेजी से आगे बढ़ी और दो व्यक्तियों को कुचलते हुए एवं दो व्यक्तियों को घायल कर आगे आम के पेड़ से टकराकर रुक गई.

मनियर: बिजली विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया फर्जी बिल भेजने का आरोप

मनियर, बलिया. बिजली विभाग द्वारा कथित रूप से फर्जी बिल भेजे जाने एवं जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का बिजली का कनेक्शन काटे जाने को लेकर मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो के ग्राम वासियों …

एसडीएम सदर की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर

एसडीएम सदर जुमेंद अहमद और सीओ प्रीति त्रिपाठी, गड़वार थाना प्रभारी श्रीधर पांडे तथा थाना के सभी पुलिस प्रशासन के साथ टिन शेड सहित कई अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया.

6 पोल का तार टूटा 142 गांव की बिजली गुल,भीषण गर्मी से जीवन बेहाल, करंट लगने से भैंस की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के ककरघट्टा गांव में विद्युत पोल के स्टेक में करंट दौड़ने से भैंस मर गयी. भैंस दूध दे रही थी एवं गाभिन थी.

news update ballia live headlines

विवादित जमीन पर पहुंचे तहसीलदार सदर को वापस लौटना पड़ा

स्थानीय थाना क्षेत्र के कछुआ ग्रामवासी परमात्मा नंद सिंह बनाम गौरीलाल के बीच 3632 वर्ग फिट डीह की जमीन के लिए मुकदमा चल रहा है. मुकदमा सिविल कोर्ट पूर्वी में चल रहा है जिसकी सुनवाई 20 जुलाई को होनी है तभी प्रतिवादी गौरी शंकर लाल तहसीलदार सदर एवं स्थानीय थानाध्यक्ष के साथ कछुआ ग्राम सभा के विवादित भूमि पर पहुंचे इस बात की जानकारी वादी परमात्मा नन्द सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों को हो गई जिसके फलस्वरूप पूरे परिवार विवादित भूमि पर पहुंच गए. कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी का वातावरण बना रहा. वादी इस बात पर अड़े रहे कि यह भूमि हमारी है लेकिन तहसीलदार सदर व प्रतिवादी मानने को तैयार नहीं थे.

मनियर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बीपी मशीन गायब, डाक्टरों के इंतजार में करीब तीन घंटे परेशान रहे मरीज

मरीजों को भीषण गर्मी में इलाज के लिए लगभग 3 घण्टे तक परेशान होना पड़ा. जब ढूंढने के बाद भी बीपी मशीन नहीं मिली तो चिकित्साप्रभारी मनियर डॉक्टर सहाबुद्दीन ने मनियर थाने बीपी मशीन की गुमशुदगी की तहरीर दी. इधर इलाज न होने से परेशान मरीजों ने अस्पताल परिसर में ही हंगामा कर दिया. उसके बाद डॉक्टर आनन-फानन में ओपीडी में बैठे और इलाज शुरू किया. चर्चा है कि बीपी मशीन तो एक बहाना है किसी बात को लेकर हॉस्पिटल के स्टाफ बंद कमरे में लड़ते रहे जबकि मेज पर पहले से ही एक बीपी मशीन मौजूद थी.

बलिया : ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया पुलिस की गठित टीम ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक आनन्द विक्रम सिंह के भाई संदीप सिंह का शव भी कुएं. से बरामद किया गया. घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि संदीप सिंह व प्रवीण सिंह उर्फ भोलू के बीच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था जिस कारण भोलू सिंह व उसके अन्य साथियों द्वारा संदीप सिंह की हत्या कर शव को कुएं में छिपा दिया गया और संदीप सिंह को उसके घर से ले जाते समय पिता व भाई ने देख लिया था जिस कारण अभियुक्तों द्वारा उसके भाई व पिता की भी हत्या कर दी गई.

रेवती के कुंआ पीपर में अवैध कब्जाधारियों को हटाया

अवैध कब्जादारों द्वारा जमीन खाली नहीं किये जाने की दशा में जनार्दन सिंह ने साल 2010 में न्यायालय में वाद दाखिल किया. साल 2015 में न्यायालय ने जनार्दन सिंह के पक्ष में फैसला देते हुए अवैध कब्जा को हटाकर जमीन खाली करने का आदेश दिया.

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, युवक की मौत से घर में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति वह रात में ड्यूटी करने के बाद अपने रूम में सोए हुए थे. सुबह उनका शव कमरे में मृत अवस्था में पाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर उनका छोटा भाई अतुल प्रकाश सिंह सगे संबंधियों के साथ वाराणसी के लिए रवाना हो गए. समाचार लिखे जाने तक उनका शव पोस्टमार्टम के बाद वाराणसी पैतृक आवास मनियर के लिए चलने की सूचना प्राप्त हुई है.

बलिया: ग्रामसभा सोनवानी में हुए ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमेंट की पटिया से ढके कुएं को खुलवाया तो उसमे सुखी जलकुम्भी था. शक के आधार पर जलकुम्भी को बाहर निकाला गया तो अंदर लाश पड़ी थी. ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया. उपस्थित लोगों की मदद से मृतक की पहचान विक्रम सिंह (28) पुत्र उमाशंकर सिंह के रूप में हुई।जिसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे. पुलिस ने कुंए से तीसरा शव भी मिला है. मृतक की पहचान संदीप सिंह (35) पुत्र उमाशंकर सिंह के तौर हुई है.

सांकेतिक चित्र

ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा निवासी श्रीराम यादव 71 वर्ष अपने ससुराल सहतवार थाना क्षेत्र के दतौली गांव में अपने रिश्तेदारी में आए थे. वे शौच के लिए जुड़ा की कान्हि के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर गए थे. अचानक ट्रेन के चपेट में आ गये.

[बलिया के समाचार संक्षिप्त में]: बाल श्रम उन्मूलन को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, मनियर और हल्दी में शराब का विनिष्टिकरण, सिकंदरपुर में दूसरी बार चला बुल्डोजर

पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बांसडीह के निर्देशन में विगत सोमवार को थाना मनियर के माल मुकदमाती कुल 197 शराब उप जिलाधिकारी बांसडीह दीपशिखा सिंह ,क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश कुमार तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार के उपस्थिति में नष्ट किया गया. पूर्व में न्यायालय जेएम द्वितीय बलिया के आदेश द्वारा भी शराब नष्ट करने हेतु आदेशित किया गया था.

[बलिया के प्रमुख समाचार संक्षिप्त में]: प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में छपरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने थाना दिवस पर शनिवार को बांसडीह रोड स्थित थाने पर लोगों की समस्याएं सुनी. उन्होंने इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के संबंध में संबंधित लेखपालों से बातचीत की. उन्हें निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराएं.

रेवती: बरामद शराब को पुलिस ने किया नष्ट

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर टांड़ी में शनिवार के दिन बाढ़ खण्ड का कार्य कर रहे प्राइवेट वर्कर की मृत्यु जेनरेटर के करंट लगने से हो गयी.

आम के पेड़ से लटका मिला अधेड़

बहादुरपुर के पुरवा नई बस्ती जवही निवासी श्रीराम ‌पटेल 45 वर्ष पुत्र स्व. विंधेश्वरी पटेल देर रात को घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में आम के पेड़ पर साड़ी का फंदे गर्दन में लगा झूलता मिला.