Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • लाइफ मंत्रा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव

मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का प्रतीक है. यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, आलस्य से कर्मठता की ओर प्रवृत्त होने की प्रेरणा देता है.
Central Desk 14 January, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव
सामाजिक समरसता का पर्व है मकर संक्रांति
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव
लगभग 2000 खिचड़ी सह-भोज में शामिल हुए स्वयंसेवक
संघ के अधिकारी गण रहे मौजूद

 

बलिया. “पूज्य मां की अर्चना का, एक छोटा उपकरण हूँ” जैसे सांघिक गीत गाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों ने रविवार 14 जनवरी 2024 को बलिया जिले के तिखमपुर स्थित कृषि मंडी के परिसर में मकर संक्रांति उत्सव बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर संघचालक डॉ. बृजमोहन सिंह व सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री ने प्रभु श्रीराम, भारत माता, पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार व पूज्य श्रीगुरुजी माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

ध्वजारोहण व एकलगीत के बाद मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक सुभाषजी ने बताया कि मकर संक्रांति प्रकृति में परिवर्तन का प्रतीक है. हमारी काल गणना दो प्रकार से होती है.

एक सूर्यमास के अनुसार व दूसरा चंद्रमास के अनुसार. सूर्य 12 राशियों में संचरण करता है. जब सूर्य एक राशि में रहता है तो उसे सौर्यमास कहतें है और जब सूर्य सभी राशियों से होते हुए अपना संचरण पूर्ण करता है तो उसे सौर्यवर्ष कहतें है, जिसमें 365 दिन होता है. सूर्य ऊर्जा का प्रचंड स्रोत है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव

जब सूर्य एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करता है तो उस घटना को संक्रांति कहतें है. जब सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है तो उसे मकर सक्रांति कहतें हैं. संक्रांति का मतलब सम्यक दिशा में क्रांति होता हैं.

उन्होंने बताया कि आज हम अयोध्या में श्रीराम मंदिर को बनते हुए व प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहें हैं. यह सौभाग्य हमें इसी तरह नहीं मिला है बल्कि इसके लिए लाखों रामभक्तों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है.

उन्होंने कारसेवा के दौरान बलिदान हुए कोठारी बंधूओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जब कोठारी बंधूओं के बलिदान की बात उनकी माँ से बताया गया तब उनकी मां ने कहा कि उन्हें अतिव प्रसन्नता है कि उनके पुत्र राम के काम आए और दुख इस बात का है कि मेरा और कोई पुत्र नहीं है. नहीं तो उसे भी में रामकार्य के लिए बलिदान कर देती.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव

उन्होंने मकर संक्रांति के बारे में बताया कि समाज से छुआछूत और रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। यह पर्व अपने अंदर चेतना जगाने और भारत को पुन: परम वैभव बनाने का संकल्प लेने का है. विभिन्न जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है.

कहा कि जब तक हिन्दू समाज संगठित नहीं होगा, भारत माता के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराते रहेंगे. उन्होंने कहा कि डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने समाज में जिन गुणों की आवश्यकता का अनुभव किया उन्हीं के अनुरूप उत्सवों की योजना की. प्रत्येक उत्सव किसी विशेष गुण की ओर इंगित करता है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कृषि मंडी परिसर में मनाया मकर संक्रांति उत्सव

मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का प्रतीक है. यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, आलस्य से कर्मठता की ओर प्रवृत्त होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने आग्रह किया कि समाज में परस्पर प्रेम, समता, ममता का व्यवहार सदैव बना रहे, तभी समाज सुव्यवस्थित एवं एक सूत्र में बंधा रह सकता है.

अंत में संघ प्रार्थना हुई व उसके बाद लगभग दो हजार व्यक्तियों ने खिचड़ी का आनन्द लिया.
कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री गणेश थे. अतिथियों का परिचय नगर कार्यवाह रवि सोनी ने कराया.

इस अवसर पर सह जिला संघचालक विनोद जी, अखिल भारतीय किसान संघ गोरक्षप्रान्त के प्रांत संगठन मंत्री अरविंद, विभाग प्रचारक तुलसीराम, विभाग संपर्क प्रमुख अनिल सिंह, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह अरुण मणि, सह नगर कार्यवाह भोलाजी, नगर प्रचारक अविनाश के साथ विभाग, जिला व नगर के कार्यकर्ताओं के साथ बाल्मीकि शाखा के कार्यकर्ता स्वयंसेवक व विचार परिवार के लोग व मातृशाक्तयों ने स्वादिष्ट खिचड़ी का आनन्द लिया.

 

प्रान्त प्रचारक ने बलिया में लोगों को पूजित अक्षत प्रदान किया

श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जनसंपर्क महाभियान के अंतर्गत अपने बलिया प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त प्रचारक सुभाष जी ने सी.ए. बलजीत सिंह, जनसंपर्क महाभियान समिति की सह समन्वयक श्रीमती नीरू भटनागर, बॉलीबाल खिलाड़ी नीरज राय, ब्रह्मकुमारी की बी.के. सुमन दीदी, महावीर घाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के विजयेंद्र चौबे, सूर्यप्रकाश, प्रतिष्ठित व्यवसायी अनुज सरावगी तथा हरेराम चौधरी को अयोध्याजी से आये पूजित अक्षत, श्रीअयोध्याजी आने का निमंत्रण व श्रीराम मंदिर के चित्र को प्रदान कर आग्रह किया कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी अपने निकटस्थ देवालयों पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, भजन-कीर्तन करें तथा सूर्यास्त के बाद घरों को घी के दियों से सजाएं व दीवाली मनाए तथा 22 जनवरी 2024 के बाद श्रीरामलला के दर्शनार्थ आएं क्योंकि यह अवसर लाखों बलिदानियों के बलिदान के बाद आया है.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: Bagiballia उत्सव कृषि मंडी जिलाधिकारी डीएम तिखमपुर बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मकर संक्रांति मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Post navigation

Previous: आसमान में दिखनी लगी रंग-बिरंगी पतंगे – 3 से लेकर 60 रुपए तक की मिल रही पतंग
Next: जिलाधिकारी ने वीर नारियों एवं विशिष्ट पदक विजेताओं को किया सम्मानित

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.