Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • मानव श्रृंखला के समापन का गवाह बनें हजारों नागरिक
  • जिला जवार

मानव श्रृंखला के समापन का गवाह बनें हजारों नागरिक

मानव श्रृंखला में भाग लेने वाली महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों के प्रति जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विशेष आभार जताया. जगह-जगह रूककर उनको धन्यवाद दिया.
News Desk 31 January, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
HUMAN_CHAIN_1

बलिया। मानव श्रृंखला में भाग लेने वाली महिलाओं व वृद्ध व्यक्तियों के प्रति जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विशेष आभार जताया. जगह-जगह रूककर उनको धन्यवाद दिया. साथ ही मतदान में स्वयं के साथ पूरे परिवार व आस-पास के लोगों को भी भाग लेने की बात कही. ऐतिहासिक भूमि के वीरवर कुंवर सिंह चौराहे से प्रारम्भ हो 35 किलो मीटर का सफर तय करने वाली यह मानव श्रृंखला जनपद के चार विधान सभा क्षेत्रों के वोटरों को मतदाता होने की जिम्मेदारी निभाने की अपील करती हुई इत्र की नगरी सिकन्दरपुर पहुंची.

सैकड़ों लोगों ने ली सेल्फी

मानव श्रृंखला के दौरान सैकड़ों लोगों विशेषकर युवाओं ने जिलाधिकारी के साथ खूब सेल्फी ली. युवाओं ने भरोसा भी दिलाया कि इस बार मतदान में शत प्रतिशत युवा भाग लेंगे. साथ ही गांव में लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगे.

नए मतदाताओं को किया सम्मानित

बागी धरती के सवर्णिम इतिहास में एक और अध्याय जोड़ने वाली मानव श्रृंखला का समापन सिकंदरपुर चौराहे पर हुआ, जहां हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया. वहां जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने नये मतदाताओं हिमांशु कुमार, मनीषा, अवनीश, पुष्पा व संगीता को तथा स्वीप के नोडल अधिकारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बीएलओ राजकिशोर, उम्रनाथ, धर्मेन्द्र, अर्चना शर्मा, सीमा को सम्मानित किया. इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त श्वेता पांडेय व द्वितीय संतोष तथा पोस्टर प्रतियोगिता में सफल अंशु साहनी, सलोनी व मनीषा को पुरस्कृत किया गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि जो उत्साह मानव श्रृंखला में देखने को मिला, यही उत्साह मतदान के दिन भी दिखे. उन्होंने स्पीप प्रभारी बीएसए डॉ. राकेश सिंह के अलावा भाग लेने वाले आमजन, बेसिक अमला, अध्यापक, आंगनबाड़ी विभाग सहित सभी को धन्यवाद दिया. बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि मेरे मौखिक बुलावे पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने आकर मतदान के प्रति जागरूकता का जो संदेश दिया, उसकी चाहे जितनी भी सराहना हो कम है. उन्होंने इसके लिए सबका आभार जताया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक करने वाले गायक कमल मांझी, राजनारायण यादव को भी धन्यवाद दिया. इस अवसर पर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे.

Related

Tags: कुंवर सिंह चौराहा चुनाव जागरूकता डीएम बलिया बीएसए मतदाता मानव श्रृंखला विधानसभा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: 35 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचे इत्र नगरी
Next: लातूर में जहरीली गैस ने ली नौ कामगारों की जान

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.