Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डा. शेषनाथ तिवारी (72) का शनिवार/रविवार की मध्य रात्रि करीब 11 बजे निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक का वातावरण बन गया।
दंत चिकित्सक अपने 6 भाईयों में 5वें नम्बर के भाई थे। डा. तिवारी हरा भरा परिवार छोड़ दुनिया से विदा हो गये। रविवार की अपराह्न में उनका अंतिम दाह संस्कार घाघरा नदी के तट पर पड़ोस के रामपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र जयेन्द्रनाथ तिवारी ने दिया। इनके दो भाईयों पृथ्बीनाथ तिवारी एवं कल्याणनाथ तिवारी का पूर्व में ही जहां निधन हो चुका है।
दन्त चिकित्सक के रुप में दिवंगत तिवारी ने इस इलाके में प्रथम एवं सफल चिकित्सक के रुप में ख्याति अर्जित प्राप्त की थी। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ ही दिन पूर्व नई दिल्ली से इलाज कराकर लौटे थे। वे मूलतः उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम नरला ग्राम के निवासी थे। उनके शरीर से एक मात्र पुत्र जयेन्द्र तिवारी थे। सान्हवी (09) पौत्री एवं कान्हा (03) पौत्र भी प्राप्त था। उनके भतीजा आलोक तिवारी, दन्त चिकित्सक डा. तिवारी के साथ मरीजों की सेवा में बराबर दिख सक्रिय दिख रहे थे। अचानक इस निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
निधन की सूचना पाकर डा. बी.के. श्रीवास्तव, डा. शेषमणि सिंह, डा. जी.पी. वर्मा, डा. दिनेश चैरसिया, डा. पी.के. वर्मा, पत्रकार जयप्रकाश बरनवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल मधु लाला, प्रशान्त कुमार जायसवाल मन्टू, सुनिल कुमार टिंकू, ओमप्रकाश सिंह, केएल जायसवाल, रतनलाल जायसवाल, ब्रजेश पाण्डेय, चन्द्रभान भाई, भजुरामा प्रसाद चौरसिया, बांसदेव तिवारी आदि ने उनके घर पहुंच कर परिजनों को जहां ढांढस बंधाया.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


