बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया

बलिया पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार किया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

गड़वार,बलिया. गड़वार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के बाद हत्या में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बदमाश पर ₹15 हजार का इनाम घोषित था।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि 11/12 अक्टूबर की रात लगभग 1:30 बजे गड़वार थाना पुलिस टीम रामपुर असली मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

 

पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया। पीछा करते हुए जब बदमाश रामपुर असली जाने वाली सड़क पर पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel