Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia News:- शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News:- शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनाम

मलेरा के पास पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने बिना रुके बाइक मोड़ दी और भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा किया
General Desk 22 October, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Belthra Police Encounter

Ballia News:- शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, 50 हजार का था इनामPlease LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड, बलिया. चर्चित शिक्षक देवेंद्र यादव हत्याकांड के एक मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे मलेरा के पास हुई इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश विकास सोनकर के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

बदमाशों के खिलाफ यह कार्रवाई एसओजी, उभांव थाना और भीमपुरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूट की 2250 रुपये नकद राशि बरामद हुई है।

मलेरा के पास पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उन्होंने बिना रुके बाइक मोड़ दी और भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बहरज, देवरिया निवासी विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल घायल हो गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 16 सितंबर 2025 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो लूट की घटनाएं की थीं। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश जारी है जल्द ही उसको भी पकड़ लिया जाएगा

16 सितंबर को शिक्षक की हत्या से फैली थी सनसनी

बताते चलें कि 16 सितंबर 2025 को उभांव थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 2:30 बजे बदमाशों ने पहले एक महिला अध्यापिका राधिका वर्मा से सोने की चेन लूटी थी। इसके कुछ ही देर बाद, साहूपुर गांव में बदमाशों ने शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव और सहायक अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली।

जब देवेंद्र यादव ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह घटना पूरे जनपद में सनसनी फैलाने वाली रही।

यह भी पढ़ें-आज 22 अक्टूबर 2025 का समाचार-दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार …

देवेंद्र प्रताप यादव (57) निवासी यादवनगर, बेल्थरारोड, बलिया प्रधानाध्यापक के पद पर देवरिया जिले के प्राथमिक विद्यालय भागलपुर में तैनात थे। सहायक अध्यापिका कंचन सिंह भी वहीं शिक्षिका हैं।

पुलिस ने इस प्रकरण में पहले ही मुख्य आरोपी नितीश कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी, थाना खामपार, जनपद देवरिया समेत कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मंगलवार की रात हुई मुठभेड़ में घायल विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज, थाना बरहज, जनपद देवरिया की तलाश लंबे समय से चल रही थी। उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के मलेरा के पास एसओजी, उभाव और भीमपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Belthra road News Ballia Belthraroad News Ballia LIVE Ballia news उभावं उभांव पुलिस चेन लुटेरे पुलिस मुठभेड़ बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड भीमपुरा पुलिस शिक्षक हत्याकांड सीयर

Post navigation

Previous: Ballia-पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंची
Next: Ballia News: गाड़ी काटकर निकाला गया घायल ड्राइवर, पार्सल गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ी

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.