Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 4 November, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: डेंगू एडीज़ मच्छर के काटने से होता है. इसके काटने के पांच-छह दिन बाद डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं. इसका प्रमुख लक्षण ‘हड्डियों का दर्द’ है. डेंगू को ‘हड्डी तोड़ बुखार’ भी कहते हैं.यह खासतौर पर बरसात में और बाद में होता है. पानी के बढ़ने के कारण इस दौरान ही मच्छर पनपते हैं. हालांकि इन दिनों डेंगू फैल रहा है लेकिन उससे डरने की जरूरत नहीं है. लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रीतम कुमार मिश्रा ने दी.

बलिया: ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदीग्राम में सांसद वीरेंद्र सिंह और ग्राम विकास व पंचायती राज मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया.इस दौरान नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन अजय कुमार और अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया.

बलिया: बलिया के रंगमंच, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में ‘संकल्प’ की सक्रियता के 15 वर्ष इस साल दिसंबर में पूरे हो रहे हैं. इस अवसर पर ‘संकल्प’ द्वारा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव ‘संकल्प रंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा.संस्था के मिश्र नेवरी स्थित कार्यालय पर रविवार को देर शाम जनपद के साहित्य-कला से जुड़े लोगों की एक बैठक हुई जिसमें आयोजन के तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई.
‘
बलिया: नये जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया. सभी टेबल पर जाकर वहां के लिपिक से जरूरी जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें. अपने कक्ष में जनता की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने मुआयना किया.

बांसडीह: स्वच्छता में मिसाल कायम करने वाला बलिया का छितौनी गांव सुर्खियों में है. बता दें कि इस गांव के सभी युवा रविवार को सुबह दो घंटे सफाई अभियान में लग जाते हैं. वर्ष 2016 से यह गांव श्री छितेश्वर नाथ स्वच्छता समिति जुड़ा है. उसी छितौनी गांव में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण वैज्ञानिक यूनिवर्सिटी ऑऱ वाशिंगटन (अमेरिका) के प्रोफेसर जॉन माइक वॉलेस पहुंचे हैं.

बलिया : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम जन्मभूमि पर आने वाले फैसले के मद्देनजर थाना क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हुई. स्थानीय थाना पर प्रभारी निरीक्षक
समर बहादुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शांति व्यवस्था पर बातचीत की.

बांसडीह :अयोध्या में मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मद्देनजर जिले के एसपी देवेन्द्र नाथ ने बांसडीह पहुंचे. उन्होंने कोतवाली परिसर में इलाके के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की.
उन्होंने लोगों से मंदिर प्रकरण पर इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.

• 1997 बैच के पीसीएस हरि प्रताप शाही मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले हैं. रविवार को कोषाधिकारी ममता सिंह ने नवागत जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकताएं पूरी करवाईं. कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद नवागत डीएम हरि प्रताप शाही ने सीडीओ बीएन सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी और एसडीएम संग विचार विमर्श किया.

• केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव रमेश कुमार गंटा के नेतृत्व में आई एक टीम ने बैरिया के केहरपुर, उदईछपरा, दुबेछपरा और गोपालपुर कटान स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों तथा ग्रामीणों से बातचीत कर हुए नुकसान की जानकारी प्राप्त की. टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ और कटान से हुई क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी. इस बार कटान का स्थाई समाधान निकालने की भी पहल होगी.

• उधर हांसनगर डेरा के पास भी कटान का सिलसिला जारी है. वहीं राजपुर एकौना के सामने भी लगभग 50 बीघा भूमि बाढ़ व बैकरोल दबाव के कारण गंगा में समा चुकी है. पिछले तीन दिन से ओझवलिया गांव के सामने आंछी बाबा मंदिर के पास लगभग तीन बीघा भूमि गंगा में विलीन हो चुकी है.

• छठ का प्रसाद अपने गांव पर बांटने जा रहे पिता-पुत्र की बांसडीहरोड के टकरसन गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई. 40 वर्षीय रिटायर्ड जवान गौरव सिंह अपने 18 वर्षीय बेटे आदर्श के साथ बाइक से अपनी बाइक से बंकवा गांव के लिए निकले थे. मगर बेकाबू बस ने दोनों की जान ले ली. बस ड्राइवर भागने में कामयाब भी रहा.

• सूर्योपासना का चार दिवसीय अनुष्ठान रविवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हो गया. व्रतियों ने घाट पर ही प्रसाद ग्रहण कर कठिन निर्जला व्रत का समापन किया.

• नगरा ग्राम पंचायत के गोंड मुहल्ले में शनिवार की रात बाइक से धक्का लगने के बाद उपजे विवाद में दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई. इसमें एक पक्ष से सात व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

• सिकन्दरपुर के काजीपुर गांव में शनिवार की देर शाम हुए विवाद में पुलिस ने पीड़ित सोनू कुमार चौरसिया पुत्र लक्ष्मण चौरसिया की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है. पूरे इलाके में फिलहाल तनाव बना हुआ है. कई थानों की पुलिस फोर्स समेत दो कम्पनी पीएसी भी इलाके में तैनात कर दी गई है.

• अयोध्या मामले में होने वाले फैसले के मद्देनजर जिला पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है. रविवार को बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने गांवों के चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी मंदिर, मस्जिद और मदरसों के मौलवी, पुजारी, प्रबंधक और अन्य सक्रिय लोगों का पूरा डिटेल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

• विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि यूपी पावर कॉर्पोरेशन (यूपीपीसीएल) के कर्मचारियों के भविष्य निधि के 4000 करोड़ रुपये को दीवान हाउसिग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफसीएल) को देना सीधे-सीधे लूट है. इतनी बड़ी लूट ऊर्जा मंत्री, पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव की जानकारी के बगैर हो ही नहीं सकती. इसलिए इस मामले में इन तीनों को तत्काल बर्खास्त किया जाए.

Tags: बस बाइक मुकदमा मौत सिकंदरपुर हत्या हांसनगर डेरा

Post navigation

Previous: शांति-व्यवस्था के लिए नगरा में पुलिस का फ्लैग मार्च
Next: संयम के साथ सबका सहयोग भी चाहिए : एसपी देवेन्द्र नाथ

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.