Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • रसड़ा
  • Ballia-मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मिली धमकी, सरकार से मांगी जेड प्लस सुरक्षा, करणी सेना के अध्यक्ष ने बताया सुनियोजित साजिश
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • रसड़ा

Ballia-मंत्री ओमप्रकाश राजभर को मिली धमकी, सरकार से मांगी जेड प्लस सुरक्षा, करणी सेना के अध्यक्ष ने बताया सुनियोजित साजिश

प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को बलिया में सोशल मीडिया पर धमकी मिली है. ओमप्रकाश राजभर को ये धमकी कथित रूप से करणी सेना के जिला अध्यक्ष की आईडी  से दी गई है
General Desk 14 July, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
OP Rajbhar

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को बलिया में सोशल मीडिया पर धमकी मिली है. ओमप्रकाश राजभर को ये धमकी कथित रूप से करणी सेना के जिला अध्यक्ष की आईडी  से दी गई है। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने अपनी ही सरकार से Z -प्लस की सुरक्षा मांगी है.

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी के बारे में मंत्री ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने  ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि मेरे पिता को गोली मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी करणी सेना बलिया नाम की फेसबुक आईडी से दी गई है.कहा कि ऐसे अराजक तत्वों पर तत्काल कार्यवाही की जाए. ओपी राजभर यूपी में मंत्री होने के साथ-साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं.

ओपी राजभर को यह धमकी करणी सेना बलिया नाम की एक फेसबुक आईडी से दी गई है.धमकी देने वाले का नाम कमलेश सिंह बताया जा रहा है जिसे कथित तौर पर बलिया करणी सेना का जिला अध्यक्ष बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है.

गौरतबल है कि कुछ दिन पहले मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई थी. अरुण राजभर ने बताया रसड़ा थाने में धमकी देने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी.

अरुण राजभर का बयान आने के बाद करणी सेना बलिया के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह का बयान भी सामने आया है.कमलेश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वह फर्जी आईडी से की गई है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। कहा कि मेरी ओपी राजभर से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही मैंने या मेरी संस्था ने कभी ऐसा कोई बयान दिया है. यह पूरी तरह से मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है। यह सब ओपी राजभर के परिवार द्वारा सुनियोजित तरीके से चली जा रही चाल है ताकि वे Z-प्लस की सुरक्षा हासिल कर सकें.

कमलेश सिंह ने दावा किया कि मैंने ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया। वह सोशल मीडिया दो आईडी ‘कमलेश सिंह’ और ‘कमलेश सिंह बिशेन’ से ही सक्रिय रहते हैं.यदि इन दोनों आईडी से कोई आपत्तिजनक पोस्ट मिला हो तो उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, वरना उनके खिलाफ की गई एफआईआर निराधार है.

अरुण राजभर पर निशाना साधते हुए कमलेश सिंह ने कहा कि बिना जांच के उन्होंने मेरा नाम ले लिया है वह खुद ही जज बन बैठे। अगर मैं दोषी पाया गया तो एफआईआर दर्ज हो, लेकिन अगर निर्दोष निकला, तो उनके बेटे के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया, तो वे बलिया की धरती से क्रांति का ऐलान करेंगे और ओपी राजभर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news Ballia Rasada News Ballia Rasra News अरुण राजभर ओपी राजभर ओमप्रकाश राजभर बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार रसड़ा

Post navigation

Previous: Ballia-ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर कार सवार युवक की मौत
Next: तैलिक साहू सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, इन लोगों को मिली जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.