Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • Ballia: झपटमारों को संरक्षण और भगाने के आरोप में पूर्व सभासद पर केस, आरोपी धर्मेंद्र तिवारी बोले सच्चाई कुछ और
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बांसडीह

Ballia: झपटमारों को संरक्षण और भगाने के आरोप में पूर्व सभासद पर केस, आरोपी धर्मेंद्र तिवारी बोले सच्चाई कुछ और

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक फेरीवाले से झपट्टामारी करने वाले दो बदमाशों और उन्हें संरक्षण देने व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और उनका काम नहीं करने देने के मामले में एक पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
General Desk 12 September, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक फेरीवाले से झपट्टामारी करने वाले दो बदमाशों और उन्हें संरक्षण देने व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और उनका काम नहीं करने देने के मामले में एक पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल, बीते 9 तारीख की शाम बांसडीह कस्बा निवासी मुन्ना गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर कपड़े बेचकर वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच देवडीह गैस एजेंसी के पास गोलू पांडे व आशीष तिवारी निवासी बांसडीह कस्बा द्वारा उसे रोककर लात घूसों से पीटकर 15 सौ रुपये व कपड़े का गट्ठर छीन लिया गया। जिसकी सूचना उसने वहीं से पुलिस आपात सहायता को दी।

सूचना पाकर पहुचीं पीआरबी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित को थाने ले गयी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसी क्रम में उन युवकों की खोजबीन में जुटी पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि उक्त दोनों युवक गोलू व आशीष वार्ड नं 9 के पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी के घर में बैठ कर शराब पी रहें हैं।

इसके बाद कस्बे के चौकी प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा फोर्स में साथ मौके पर पंहुचे और उनके संभावित बैठने के स्थान पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मी पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी के घर में घुसे और वहां दोनों आरोपित बैठे मिले। पुलिस की यह कार्यशैली पूर्व सभासद को काफी नागवार लगी और वे पुलिसकर्मियों से यह पूछते हुए उलझ गए कि तुम लोग बिना पूछे अंदर कैसे घुस गये।

इस दौरान वहां पूर्व सभासद से पुलिसकर्मियों की तकरार बढ़ी तो आरोपित युवक भी पुलिस पर हमलावर मुद्रा में आ गये। इसके बाद मौके पर हंगामे को देखकर जुटे स्थानीय लोगों व आरोपों की झड़ी के बीच पुलिसकर्मी बैकफुट पर आकर बचाव की मुद्रा में लोगों से बात करने लगे।

मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपित वहां से भाग निकले और पुलिस भी धीरे से वहां से चलती बनी। थाने पंहुचकर पुलिस ने देर शाम पीड़ित की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ झपट्टामारी का मुकदमा दर्ज करने के साथ चौकी प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी व दोनों युवकों गोलू व आशीष के खिलाफ लोक सेवकों के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपित युवक पूर्व सभासद के घर पर बैठे थे। उनके द्वारा उन्हें संरक्षण देकर वहां से भगाने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी ने पुलिस के आरोपों को बताया झूठ

जबकि इसी प्रकरण को लेकर पूर्व सभासद धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सात की संख्या में पुलिसकर्मी जिनमें पांच वर्दी पहने थे। जबकि दो अन्य सादे वेश में थे अचानक घर में घुस गए। उस समय घर में सिर्फ मेरी पत्नी व बच्चे थे।

इनके घुसने के बाद जैसे ही मेरी पत्नी ने इनसे पूछा कि आपको किससे मिलना है ,क्या काम है जिसपर पुलिसकर्मियों ने उसे डांटकर चुप करवा दिया और घर में घूमने लगे। सूचना पाकर जब मैं घर पंहुचा तो घर के अंदर पुलिसकर्मियों को देखकर काफी गुस्सा आया और मैंने मोहल्लेवासियों को एकत्र कर उनसे पूछा कि आप लोग घर में कैसे घुस गये। इसे लेकर थोड़ी देर तक झड़प भी हुई लेकिन मेरे ऊपर मुकदमा दर्ज करके पुलिस अपनी नाकामियों को छुपा रही है। इसका खुलकर विरोध किया जायेगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड के सभासद का गंभीर आरोप, राशन कार्ड पात्रता सूची से काटे जा रहे गरीब पात्रों के नाम
Next: ज़िला महिला अस्पताल में कटा केक, डीएम बलिया भी रहे मौजूद, जानिए क्या था मौका

ये भी पढ़ें

Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026
Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.