

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे,बलिया
मनियर,बलिया. मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-छह उत्तर टोला में एक तलाकशुदा की अपने मायके में मौत हो गई। बुधवार की दोपहर कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता प्रमोद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उनकी पुत्री आकांक्षा सिंह 24 वर्ष की शादी करीब चार वर्ष पूर्व रसड़ा में हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
शादी के करीब दो वर्ष बाद परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। अनबन होने के बाद करीब छह माह पूर्व कोर्ट से तलाक होने के बाद पुत्री मायके में रहने लगी और डिप्रेशन की शिकार हो गई। बताया कि उसने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में आत्महत्या कर लिया।
मौके पर पहुंचे सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि पिता के मुताबिक उनकी पुत्री डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

