Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया विधायक ने डेंजर जोन का लिया जायजा, घाघरा ने उड़ाई नींद  
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया विधायक ने डेंजर जोन का लिया जायजा, घाघरा ने उड़ाई नींद  

बुधवार को घाघरा का जलस्तर लाल निशान से 52 सेमी ऊपर पहुंच गया, जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
News Desk 16 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। नेपाल एवं तराई क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण घाघरा नदी में बहाव तेज हो गया है. वहीं नेपाल के एल्गिन डैम से गत रविवार की शाम करीब चार लाख क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़े जाने से जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. बुधवार को घाघरा का जलस्तर लाल निशान से 52 सेमी ऊपर पहुंच गया, जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त है. बुधवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने दतहां तथा तीलापुर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया.

रेवती प्रतिनिधि के मुताबि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने टीएस बंधे सहित घाघरा नदी के रूख को भांपते हुए दतहां तथा तीलापुर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया. विधायक ने कहा कि बन्धे पर शासन-प्रशासन नजरें जमाये हुए है. नदी का बढ़ाव एवं फैलाव बढ़ रहा है, परंतु नदी की धारा बीच में होने के कारण फिलहाल तटबन्ध को कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है. हम लोग नदी पर नजर बनाए हुए हैं. किसी भी दशा में बंधे को कोई आंच नहीं आने दी जाएगी. अगर नदी अपना रुख बदलती भी है तो इसके लिए शासन प्रशासन तैयार है. तत्पश्चात  विधायक सिंह को मरौटी के लोगों द्वारा विभिन्न कीचड़युक्त मार्गों को दिखाया गया. विधायक ने ऐसे मार्गों को बनवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया. कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह जनता के कार्यों के प्रति समर्पित रहे. मुख्यमंत्री जी का ध्यान इस ओर है कि प्रदेश के सभी मार्ग ठीक हों. प्रधान प्रतिनिधि बृज कुमार सिंह, शंकर यादव, शैलेष कुमार सिंह,  नरेंद्र सिंह, दिलराज सिंह आदि इस मौके पर मौजूद रहे.

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक तटवर्ती निचले इलाकों में घाघरा का पानी फैलने के साथ ही कई स्थानों पर कटान शुरू हो जाने के कारण इलाकाई लोग भयभीत हो गए हैं. सिताब दियारा अठगांवा, बकुल्हा, टोला फतेराय, गोपालनगर, शिवाल मठिया, वशिष्ठ नगर, तिलापुर आदि गांवों के सामने घाघरा खतरे के बिंदु से लगभग आधा मीटर ऊपर बह रही है. मांझी के जय प्रभा सेतु से लेकर सिताबदियारा तक घाघरा का कहर जारी है. लगातार घाघरा किसानों के उपजाऊ भूमि को निगल रही है. इसी घाघरा कटान से चांददियर के किसान भी बूरी तरह तबाह हैं, किंतु उनकी दशा पूछने आज तक कोई नहीं आया.

सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में घाघरा नदी का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा है. बाढ़ का पानी नदी के पेटा से निकलकर ऊपरी भाग उनके खेतों में फैलता जा रहा है. खेतों में बोई गई किसानों की विभिन्न फसलों डूबती जा रही हैं. इसी के साथ दियारा सीसोटार व मंगही में कटान क्रमशः तेज होते जाने से किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी हैं. जमीन व फसलों की बर्बादी ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है.

पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में जहां 2 फीट की वृद्धि हुई है, वही 5 बीघा क्षेत्रफल की भूमि फसलों सहित कटान की भेंट चढ़ नदी में समाहित हो चुकी है. यह सिलसिला लगातार जारी है. सर्वाधिक दयनीय स्थिति दियारा सीसोटार व मंगही की है, जहां जमीन के बड़े-बड़े टुकड़े पानी में बैठते जा रहे हैं. यहां परवल, बाजरा व कन्द की फसलें नष्ट हो गई है. जबकि पानी में डूबती जा रही धान के फसल के भी नष्ट हो जाने का खतरा बढ़ गया है. उधर प्रमोद चौधरी, द्वारिका राजभर, राम आशीष यादव सहित आधा दर्जन किसानों के डेरे कटान की भेंट चढ़ चुके हैं. जिससे अन्य किसान अपना डेरा छोड़ माल मवेशियों के साथ रिंग बंधा पर शरण लेने लगे हैं. इसी के साथ नदी के पुराने चरणों में बाढ़ का पानी भरते जाने से किसान दीवारों में आवागमन की कठिनाई झेलने को विवश है.

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को खतरा निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया और अभी भी नदी में लगातार बढ़ाव जारी है. इससे तटीय गांवों के लोगों में बेचैनी होने लगी है. बुधवार को तुर्तीपार डीएसपी हेड पर केंद्रीय जल आयोग द्वारा नदी का जलस्तर 64.460 मीटर दर्ज किया गया.

Related

Tags: कटान किसान गोपालनगर जयप्रकाशनगर जयप्रभा सेतु तिलापुर दतहा दियारा नेपाल बकुल्हा बलिया बाढ़ बिल्थरारोड बैरिया मगही मांझी रेवती वशिष्ठ नगर विधायक शिवाल मठिया सिकंदरपुर सीसोटार सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: चौदह माह से फंड व पेंशन के लिए दफ्तरों का चक्कर लगा रहा रिटायर ब्लाक कर्मी
Next: ब्रह्माइन डेरा में रंजिशन युवक पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.