Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 22 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

दुबहर: क्षेत्र के विशुनपुरा बसरिकापुर गांव में 22 से 30 अक्टूबर तक होने वाले श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की कलश यात्रा मंगलवार के दिन वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनियों के बीच गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. कई गांवों के पुरुष-महिला भक्तजन हाथ में कलश लेकर गंगा घाट पर जयकारा लगाते हुए पहुंचे.

बैरिया: कोटवां मोड़ पर वीर बहादुर उर्वरक केन्द्र रानीगंज में जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने मंगलवार को छापा मारा. इस दौरान मानक से अधिक खाद रखने के कारण गोदाम को सील कर दिया गया. वहीं दुकान से बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

बेरूवारबारी:ग्राम सभा मिड्ढा स्थित पुलिया के पास सुखपुरा बेरूवारबारी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी बेरूवारबारी पहुंचाया. गंभीर हालत देख घायलों को प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बांसडीह: बारिश के कारण सुरहाताल के तटीय इलाके में पानी भर गया है. सैकड़ों लोग बेघर हो गये. पीड़ित लोगों को एक माह से प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं मिली. इससे तंग आकर मंगलवार को हजारों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर SDM बांसडीह दुष्यन्त कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा. हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने निषाद पार्टी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जिसमें काफी तादाद में महिलाए भी शामिल थीं.

बैरिया: पुराने पोस्ट ऑफिस रानीगंज के पास श्री सुदिष्टबाबा इंटर कॉलेज से पढ़कर घर लौटती छात्राओं के साथ छेड़खानी करते दो युवक को डायल 100 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच साथ के चार अन्य लड़के भाग निकले.

बांसडीह: जाने माने पत्रकार ईश्वरदेव मिश्र की धर्मपत्नी यशोधरा मिश्र का निधन हो गया है. वह 82 वर्ष की थीं. वाराणसी में अपने घर पर मंगलवार को दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. यशोधरा मिश्र का वाराणसी में ही अंतिम संस्कार हो रहा है. उनके ज्येष्ठ पुत्र ओमप्रकाश मिश्र मुखाग्नि देंगे. उनके छोटे बेटे भी पत्रकार हैं और फिलहाल अमर उजाला अखबार से जुड़े हुए हैं.यशोधरा मिश्र के निधन के बाद वाराणसी के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी.

बैरिया: बीबी टोला बाजार के दक्षिण बैरिया सुरेमनपुर शहीद स्मारक मार्ग पर झूलते बिजली के तार किसी बड़े हादसे को आमंत्रण देते लग रहे हैं.बता दें कि शहीद स्मारक मार्ग बैरिया तहसील का सबसे व्यस्त मार्ग है. इस रास्ते से बैरिया विधानसभा क्षेत्र की दो तिहाई आबादी बीबी टोला, रानीगंज तथा मधुबनी बाजार जाती है. इसी मार्ग पर रानीगंज बाजार इलाके की प्रमुख गल्ला मंडी है.

बैरिया: पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी के छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी और एसडीएम बैरिया से कालेज में अनधिकृत गैर छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने मंगलवार को इस संबंध में पत्रक सौंपा.

यूपी में 7 IAS, 14 PCS के तबादले
➡अरविंद सिंह CDO लखीमपुर खीरी
➡प्रेम रंजन सिंह CDO प्रयागराज
➡प्रवीण मिश्रा ACEO नोएडा
➡श्रुति ACEO नोएडा
➡गौरांग राठी नगर आयुक्त वाराणसी
➡मधुसूदन नागराज CDO वाराणसी
➡राजेश राय ACEO यूपीएसआईडीसी
➡राजेश प्रजापति CDO उन्नाव
➡प्रेमप्रकाश उपाध्याय ADM वित्त रायबरेली
➡कामता प्रसाद सिंह CDO बिजनौर
➡प्रभाकांत अवस्थी ADM सिटी आगरा
➡अरुण यादव नगर मजिस्ट्रेट आगरा
➡रमेश मिश्रा CDO सुल्तानपुर
➡रामप्रकाश ADM वित्त जौनपुर
➡अशोक शुक्ला OSD राजस्व परिषद लखनऊ
➡जगदम्बा सिंह ADM वित्त हाथरस
➡हरिशंकर शुक्ला सिटी मजिस्ट्रेट जालौन
➡लवकुश त्रिपाठी ADM न्यायिक ललितपुर
➡कमलेश अवस्थी ADM वित्त संभल
➡अमित कुमार नगर मजिस्ट्रेट बदायूं
➡आशुतोष द्विवेदी रजिस्ट्रार KGMU

• पुलिस स्मृति दिवस पर दुबेछपरा स्थित पीएन इंटर कॉलेज प्रांगण में दयाछपरा के मूल निवासी बीएसएफ जवान परमहंस यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. दिल्ली मुख्यालय से पहुंचे बीएसएफ अफसर एस जैन और हजारीबाग मेरू के धर्मेंद्र यादव ने परमहंस यादव की मां कुसुमा देवी को सम्मानित किया.

• सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के पास सोमवार सुबह पिकअप वाहन स्कूल जा रहीं छात्राओं को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया. इससे उसमें सवार चालक सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें से खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय शिवशंकर प्रजापति की मौत हो गई. पांच की स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. गंभीर रूप से घायलों में पिकप सवार खेजुरी थाना क्षेत्र के 50 वर्षीय अमरेंद्र, 25 वर्षीय चंदन, 16 वर्षीय सचिन शर्मा, ससना निवासी 45 वर्षीय विद्याभूषण और पकड़ी थाना क्षेत्र के उसरेला गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश, दादर गांव निवासी 45 वर्षीय विश्वकर्मा शर्मा, चरवा बरवा गांव निवासी 58 वर्षीय गुलाब चंद शर्मा, गाजीपुर जिले के मातमपुर धोबहा निवासी 40 वर्षीय चिंता देवी, 6 साल की प्रिया भी शामिल हैं.

• सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी निवासी 35 वर्षीय होमगार्ड गुड्डू यादव पुत्र कन्हैया यादव पुलिस अधीक्षक आवास के गोपनीय विभाग से ड्यूटी कर शनिवार की रात घर लौटा. देर रात हृदयगति रुकने से उसकी मौत हो गई.

• बलिया में बड़ा जमीन घोटाला सामने आया है. इसके तहत फर्जी तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री कराई गई. यही नहीं जब इसकी जांच की गई तो 13 अधिकारियों के खिलाफ नामजद मुकदमा कराया गया है. एसपी देवेंद्र नाथ ने मीडिया को बताया है कि निबंधन कार्यालय में उप निबंधक के रूप में कार्यरत पीसी पांडेय के साथ-साथ चंद्रनाथ ओझा, शिव प्रसाद शुक्ला, दिनेश राय, अरुण श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अरविंद शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, राम अखिलेश यादव, दिनेश चंद्र यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह तथा लक्ष्मण चौबे के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

• सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर हिन्दू नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. बलिया शहर कोतवाली में पुलिस चौकी प्रभारी सिविल लाइन की शिकायत पर पिंटू खान नामक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साम्प्रदायिक सद्भाव को भंग करने की चेष्टा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में प्रदेश में पिछले 48 घण्टों में कुल 25 केस पंजीकृत किये गये हैं.

• रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा-2019 के दौरान रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने छपरा-दिल्ली-जंक्शन के बीच अनारक्षित साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी संख्या 05101/05102 चलाने का फैसला किया है. इस ट्रेन का ठहराव बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ (एनआर), बरेली और मुरादाबाद स्टेशन पर होगा. यह ट्रेन दिल्ली से रविवार को चलेगी. जबकि छपरा से सोमवार को.

• पकड़ी थाना क्षेत्र के गढमलपुर, डड़ारी निवासिनी सुमीता यादव अपने बच्चे को एन्टी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के किए सोमवार को सीएचसी रतसर पहुंची थी. इसी दौरान किसी ने उसके पर्स में रखे मोबाइल सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

• नगरा पुलिस ने क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दो युवकों के खिलाफ दर्ज किया है. हालांकि दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. बीते अक्टूबर से गांव की एक सोलह वर्षीय किशोरी लापता है.

• माधव ब्रह्म के प्राकट्योत्सव पर चितबड़ागांव स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र पर श्रद्धालुओं ने 51 हजार दीप जला माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ इफको के निदेशक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दीप जला कर किया.

तकनीकी कारणों से मंगलवार 22 अक्टूबर 2019 को होत फजीरे पेश नहीं किया जा सका.भविष्य में निर्बाध जारी रहेगा. फिलहाल पेश है संजय उवाच्

Tags: मुकदमा मौत रेलगाड़ी लापता श्रद्धांजलि सिकंदरपुर सुविधा

Post navigation

Previous: पिकअप के पलटने से एक की मौत और 9 घायल, 6 गंभीर
Next: छात्रों की बाहरी लोगों के कालेज परिसर में प्रवेश रोकने की मांग

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.