Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बाबा गणिनाथ महाराज के जन्मोत्सव पर शनिवार को बेल्थरारोड नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। पुलिस चौकी गली स्थित मद्धेशिया समाज की प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर पूजा-अर्चना, सामूहिक हवन और शोभायात्रा के जरिए श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
आयोजन स्थल से बाबा गणिनाथ महाराज की भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें घोड़े को भी शामिल किया गया था। झांकी नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी तो श्रद्धालु जयकारे लगाते नजर आए। हाथों में लहराते ध्वज और उत्साह से भरे समाज के लोगों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
शोभायात्रा के बाद आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच बाबा गणिनाथ महाराज का विधि-विधान से पूजन कराया गया। इसके बाद श्रीराम गुप्त ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक हवन कराया। हवन कुंड में समाज के लोगों ने एक साथ आहुति देकर समाज की खुशहाली, एकता और समृद्धि की कामना की। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं से जन-जीवन की रक्षा के लिए भी प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से रही। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पूजन एवं हवन में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अतिथियों का नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया।
समारोह में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष एवं सभासद निलेश दीपू, मद्धेशिया समाज के प्रदेश महामंत्री गुलाब गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, आलोक गुप्त, सोनल गुप्ता, प्रवीण नारायण गुप्त, चंदन मद्धेशिया, अरविन्द गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, रमेश मद्धेशिया, सतीश गुप्त, सोनू मद्धेशिया, मनोज गुप्ता, गुड्डू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।धार्मिक आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

