Ballia-कार और बाइक, ई रिक्शा की सामने से टक्कर में एएनएम की मौत, एक दर्जन लोग घायल

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर बुधवार की दोपहर में एक कार की सामने से आ रहे बाइक और ई-रिक्शा से टक्कर में एक युवती की मौत हो गई जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेस सहित अन्य वाहनों के माध्यम से सीएचसी सीयर में उपचारार्थ पहुंचाया गया। प्राथामिक उपचार के बाद गम्भीर रुप से घायल 9 लोगों में 7 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बेल्थरारोड की तरफ से नगरा की तरफ जा रही थी। ग्राम अवायां में विपरीत दिशा से सवारी लेकर ग्राम तेलमा से एक ई-रिक्शा और बाइक पर सवार धनन्जय अपनी एएनएम पत्नी नीतू के साथ आ रहे थे। अवाया ग्राम के सामने एक कार की ई-रिक्शा और बाइक के साथ सामने से भिड़न्त हो गई। हादसे में नीतू (35) पत्नी धनन्जय कन्नौजिया (एएनएम पीएचसी नगरा) की मौत हो गई.

दुर्घटना के बाद कार दाहिनी तरफ एक विद्युत खम्भे में जाकर भिड़ गयी। हादसा होने के बाद  चीख चिल्लाहट मच गयी। हादसे की सूचना पाकर उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक संग भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा. इस दौरान दोनों तरफ से रास्ता जाम हो गया जिसे पुलिस ने किसी तरह खोलवा कर आवागमन सुगम कराने का काम किया।

घायलो में पंकज (40) पुत्र गुलाब दीन अवायां, धनन्जय कन्नौजिया (35) पुत्र अमीर चन्द बेल्थरारोड, गिरिजा देवी (45) पत्नी देवनाथ शाहपुर अफगां, राजाराम (45) लछिया गोड तेलमा जमालुद्दीनपुर, संगीता यादव (18) पुत्री महेन्द्र छोटी टगुनिया, ज्योति (20) पुत्री ब्यास प्रसाद शाहपुर अफगां, विमली देवी (45) पत्नी राज बहादुर शाहपुर अफगां, चांदनी (35) पत्नी जयप्रकाश शाहपुर अफगां व रेनू देवी (33) पत्नी पंकज रावत के नाम शामिल है।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE