Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • जगतगुरु रामानुजाचार्य पदवी से विभूषित किए गए जयकांताचार्य डॉ.जय गणेश मंगल पांडेय के गांव में चहुंओर खुशी
  • अध्यात्म
  • लाइफ मंत्रा

जगतगुरु रामानुजाचार्य पदवी से विभूषित किए गए जयकांताचार्य डॉ.जय गणेश मंगल पांडेय के गांव में चहुंओर खुशी

जगतगुरु रामानुजाचार्य पदवी से विभूषित किए गए जयकांताचार्य डॉ.जय गणेश मंगल पांडेय के गांव में चहुंओर खुशी दुबहर, बलिया. भारत के मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपापात्र शिष्य कोसलेश सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरु वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर स्वामीजी महाराज ने त्रिदंडी देवधाम नगवा पर एक सप्ताह तक चले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर क्षेत्र के नगवा निवासी डॉ जय गणेश चौबे को श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य की पदवी से विभूषित किया.
Assignment Desk 15 April, 2023 1 minute read
Dr.Jai Ganesh

जगतगुरु रामानुजाचार्य पदवी से विभूषित किए गए जयकांताचार्य डॉ.जय गणेश मंगल पांडेय के गांव में चहुंओर खुशी
दुबहर, बलिया. भारत के मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपापात्र शिष्य कोसलेश सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरु वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर स्वामीजी महाराज ने त्रिदंडी देवधाम नगवा पर एक सप्ताह तक चले श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर क्षेत्र के नगवा निवासी डॉ जय गणेश चौबे को श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य की पदवी से विभूषित किया.
इस उपाधि के बाद डॉक्टर जय गणेश चौबे को जगतगुरु रामानुजाचार्य डा. जयकांताचार्य स्वामीजी महाराज के नाम से जाना जाएगा. इसको लेकर शहीद मंगल पांडे के गांव नगवा में खुशी का माहौल है. जयकांताचार्य डॉ. जय गणेश को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

शनिवार को अपने आवास पर जगदगुरु की पदवी से अलंकृत होने के बाद पत्रकारो को बताया कि गुरु, ग्रंथ और गोविंद से दूरी के कारण ही समाज में विकृतियां उत्पन्न हुई हैं. समाज के लोगों को गुरु, ग्रंथ और गोविंद के नजदीक आना होगा तभी मानव जाति का कल्याण होगा.

उन्होंने कहा कि राजनीति में धर्म आ जाए तो राजनीति का बिगड़ा स्वरूप अच्छा हो जाता है, लेकिन अगर धर्म में राजनीति आ जाए तो धर्म का मूल स्वरुप बिगड़ने लगता है. उन्होंने सभी सनातनियों को धर्म के पथ पर चलते रहने की सलाह दी.
जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉक्टर जयकांताचार्य स्वामी जी महाराज ने पूर्व में अश्वघोष विरचित महाकाव्यों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक समीक्षा पर टाउन महाविद्यालय बलिया से संस्कृत के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. सुदुम्नाचार्य के निर्देशन में शोध किया.

जगदगुरु डॉ. जयकांताचार्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है. संस्कार, संस्कृति व सभ्यता की रक्षा करना जगदगुरु का धर्म है. उन्होंने कहा कि जगदगुरु का दायित्व मिलने पर सनातन धर्म के उत्थान के लिए प्रत्येक क्षण चिंतन व मनन करता रहूंगा.

जगदगुरु डॉ. जयकांताचार्य जी ने कहा कि सनातन धर्म की कहीं भी ग्लानि या हानि होती है तो मै किसी के बुलाने का इंतजार नहीं करुंगा. उस स्थान पर पहुंचकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए लोगों के अंदर जो भी भ्रांतियां होंगी उसको दूर करके सनातन धर्म को स्थापित करने में अपने दायित्वों का निर्वहन करुंगा. उन्होंने अपने गुरु ‘विद्या भास्कर” स्वामी जी महाराज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो भी दायित्व मिला है, अपने दायित्वों का मै निष्ठा व लगन पूर्वक निर्वहन करता रहूंगा.
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश पाठक, तारकेश्वर पाठक, गिरधर पाठक , हरेराम पाठक, रामजी पाठक, जगेश्वर मितवा, हरिशंकर पाठक अनिल पाठक, केदारनाथ, दिनेश, बबुआ पाठक, घुरा गोंड आदि लोग रहे.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार मनीषी संत त्रिदंडी स्वामी जी महाराज यज्ञ राजनीति शहीद मंगल पांडे श्रीमद् भागवत कथा

Post navigation

Previous: सामान्य ज्ञान एवं कबड्डी प्रतियोगिता के सम्मानित किए गए मेधावी प्रतिभागी
Next: विद्यालय प्रशासन में मचा हड़कंप, प्रधानाचार्य पर गबन का मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Upasana Rai SSC CGL
  • Front Page
  • लाइफ मंत्रा
  • सिकंदरपुर

बलिया की बेटी बनी अधिकारी, केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए चयन

General Desk 10 April, 2026
Sonvani Laxmi Pooja
  • जिला जवार
  • भोजपत्तर
  • लाइफ मंत्रा

दीपोत्सव में लोक गायक गोलू राजा, गोपाल राय, रितु राय के भजन और गीतों पर झूमे हजारों लोग

General Desk 22 October, 2025
Parashar Muni dham mela
  • जिला जवार
  • लाइफ मंत्रा

महर्षि पाराशर मुनि की तपोभूमि पर लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने यहां के पोखरे में लगाई डुबकी

General Desk 7 September, 2025

Recent Posts

  • मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.