Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बाइक की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा, ट्रैक्टर के धक्के से चार जख्मी
  • Uncategorised

बाइक की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा, ट्रैक्टर के धक्के से चार जख्मी

सिकंदरपुर-मनियर मार्ग पर बाइक की चपेट में आकर बुधवार को घायल अधेड़ ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. उधर, दोकटी थाना क्षेत्र में भुवाल छपरा चट्टी पर लाल बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर रसोईया सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
News Desk 6 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
display-media-UPDATE_700

बलिया। सिकंदरपुर-मनियर मार्ग पर बाइक की चपेट में आकर बुधवार को घायल अधेड़ ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. उधर, दोकटी थाना क्षेत्र में भुवाल छपरा चट्टी पर लाल बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर रसोईया सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

सिकंदरपुर में मनियर मार्ग पर नई बस्ती चट्टी के समीप बुधवार की देर शाम बाइक के धक्के से बिजलीपुर गांव निवासी वशिष्ठ राजभर (66) की मौत हो गई. उनका डेरा पुरुषोत्तम पट्टी के समीप सड़क के किनारे है. शाम को किसी काम से कहीं जाने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे. उसी दौरान मनियर की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. परिवार वाले उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल ले गए. वहां इलाज के दौरान गुरुवार भोर में उन्होंने दम तोड़ दिया.

उधर, दोकटी थाना क्षेत्र में भुवाल छपरा चट्टी पर लाल बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर रसोईया सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा. वहीं तीन लोगों को स्थानीय प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया जा रहा है. धक्का मार कर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदर्शन सिंह इंटर कॉलेज बहुआरा के पास रोककर सड़क जाम कर दिया. घंटों पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे. जाम हटाने में पुलिस प्रशासन नाकाम रही. जाम कर रहे लोगों की मांग थी कि क्षेत्र में चल रहे लाल बालू के अवैध धंधे की वजह से ट्रैक्टरों से आए दिन दुर्घटना हो रही है. यह धंधा हर हाल में बंद होनी चाहिए. इसका लिखित आश्वासन प्रशासनिक अधिकारी दें. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अड़े रहे. इस घटना में रसोईया सोनी देवी (40) पत्नी स्व. बुआ गोंड, परमात्मा सिंह (59) रोहित व सोनू सिंह का 10 वर्षीय पुत्र दीपनाराय घायल हुए हैं. जाम स्थल पर क्षेत्राधिकारी बैरिया के अलावा बैरिया दोकटी पुलिस सहित भारी संख्या मे फोर्स तैनात थी.

 

Related

Tags: दोकटी नई बस्ती बलिया बहुआरा बिजलीपुर बैरिया भुवालछपरा मनियर सिकंदरपुर हादसा

Post navigation

Previous: रामपुरनंबरी में वज्रपात की चपेट में आया युवक झुलसा
Next: चिलकहर में गुरिल्ला युद्धः पथराव न रुकने पर हवाई फायरिंग

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.