Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चिलकहर में गुरिल्ला युद्धः पथराव न रुकने पर हवाई फायरिंग
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चिलकहर में गुरिल्ला युद्धः पथराव न रुकने पर हवाई फायरिंग

शहर से सटे माल्देपुर मोड़ पर एससी/एसटी एक्ट के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मोदी का पुतला का दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान एनएच 31 पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया.
News Desk 7 September, 2018 1 minute read
BALLIA_CHILKAHAR_1

बलिया। एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में पूर्व घोषित तिथि पर गुरुवार को भारत बंद का असर जिले के हर क्षेत्र में रहा. सुबह से ही जगह-जगह युवाओं की टोली सड़क पर टायर जलाकर, पैदल घूमते हुए केंद्र सरकार के विरूद्ध नारे लगा रही थी. जिले में कई जगह आगजनी, तोड़फोड़ और चक्काजाम की खबरें आईं.

माल्देपुर, दरामपुर, मुबारकपुर, सागरपाली, जलालपुर, हैबतपुर में भी प्रदर्शन

शहर से सटे माल्देपुर मोड़ पर एससी/एसटी एक्ट के विरोध में क्षेत्रवासियों ने मोदी का पुतला का दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान एनएच 31 पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके अलावा दरामपुर, मुबारकपुर, सागरपाली, जलालपुर, हैबतपुर में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ. इस दौरान नकुल राय ने कहा कि यह वही स्थान है, जहां 2014 के चुनाव में मोदी ने आखिरी चुनावी रैली में भाग लिया था. इसी जगह उमड़ी भीड़ को देख सरकार बनाने की घोषणा की थी. इसी स्थान पर मोदी ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला की भी शुरुआत की थी. आज इसी स्थान पर हम सभी मोदी का पुतला फूंक सरकार के अंत का हुंकार भरते हैं. यह भृगु की धरती है यहां के लोग सम्मान करना और समय पर अपमान करना भी जानते हैं.

बलिया सदर के भाजपा विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध पर कहा कि यह विरोध बेवजह है. प्रधानमंत्री मोदी हमेशा सर्व समाज की बात करते हैं.  इस एक्ट से किसी को क्या परेशानी है? कोई क्यों फर्जी मुकदमा दर्ज कराएगा? सब कुछ मनगढ़ंत मान लेने से देश नहीं चलता. देश सर्व समाज से चलता है. सरकार ने कोई निर्णय गलत नहीं लिया है.

पथराव को देखते हुए पुलिस ने किया लाठी चार्ज

एससी/एसटी के विरोध में भारत बंद के दौरान दोपहर में चिलकहर रेलवे स्टेशन के समीप का मोड़ लगभग तीन घंटे तक रण क्षेत्र बना रहा. प्रदर्शनकारियों ने बलिया-रसड़ा मार्ग के मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर आवागमन ठप कर दिया. यह जाम ही बवाल का कारण बना. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही टायरों में आग लगा दी, जिससे मामला और बिगड़ता चला गया. चक्का जाम समाप्त कराने के लिए एसडीएम रसड़ा ज्ञान प्रकाश यादव, सीओ कृष्णपाल सिंह तथा इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्र सहित एसओ गड़वार राम सिंह भी मौके पर पहुंच गए. प्रशासनिक अफसरों से वार्ता के दौरान ही बात बिगड़ गई और पथराव शुरू हो गया. पथराव के दौरान गड़वार थाने की पुलिस जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जबकि थानाध्यक्ष रामजी सिंह भी चोटिल हो गए. मामलों को गंभीर देखते हुए एसडीएम सदर अश्वनी कुमार तथा सीओ सदर अवधेश चौधरी तथा विभिन्न थानों की फोर्स भी वहां पहुंच गई. अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने तथा पथराव को देखते हुए पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े. उसके बाद भी पथराव न रूकने पर पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग की. पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच गुरिल्ला युद्ध के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी भी चोटिल हुए जो वहां से भाग गए. लगभग 200 सौ प्रदर्शनकारी जान बचाने की चक्कर में अपनी साइकिल व बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. घंटों बाद बलिया-रसड़ा मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका. शांति व्यवस्था हेतु कई थानों की पुलिस वहां तैनात कर दी गई है, जो बराबर चक्रमण कर रही है.

The shutdown #BharatBandh had a strong impact in #Ballia, where bandh supporters blocked traffic in the town and on the national highway. They also burnt tyres at many places and clashed with policemen who tried to stop them

Tags: भारत बंद माल्देपुर मुबारकपुर विधायक सागरपाली हैबतपुर

Post navigation

Previous: बाइक की चपेट में आए अधेड़ ने दम तोड़ा, ट्रैक्टर के धक्के से चार जख्मी
Next: बलिया लाइव की 07 सितम्बर 2018 की टटका खबरें

ये भी पढ़ें

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.