पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री को शिक्षा मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

रसड़ा (बलिया)| आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन रसड़ा इकाई के सदस्यों ने तीन सूत्री मांग पत्र पिछड़ा वर्ग कल्याण, विकलांग जन विकास मंत्री ओम प्रकाश राजभर को सौपा.

उनकी मांग है कि समायोजित शिक्षा मित्रों की सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर सरकार की जबरदस्त पैरवी हो. असमायोजित शिक्षा मित्रों को समायोजन यथा शीघ्र किया जाय. समायोजन से वंचित शिक्षा मित्रों का जब तक समायोजन नहीं हो जाता तब तक उनका मानदेय बढ़ाया जाय. मांग पत्र देने वालों में अनूप कुमार तिवारी,  दिनेश सिंह, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह, कमलेश राजभर, राकेश सिंह, सुनील, जेपी सिंह, हरिन्द्र, बाबूलाल, अम्ब्रेश सिंह आदि उपस्थित रहे.