Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की नरहीं और कथरिया में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • राजनीति

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की नरहीं और कथरिया में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा

नरहीं में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अनुराग ठाकुर. उन्होंने कहा, गांव में इतनी शानदार बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिता प्रशंसनीय, बढ़ेगा युवाओं का उत्साह
Central Desk 28 December, 2021 1 minute read
anurag thakur and verendra mast

बलिया. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सदर तहसील क्षेत्र के नरहीं व कथरिया में मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की. नरहीं में मिनी स्टेडियम के लिए 12 जनवरी से पहले धनराशि भी स्वीकृत कर देने की बात कही. श्री ठाकुर जिले के नरहीं में खेल मैदान में खेल निदेशालय उप्र की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण व समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे.

नरहीं में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ करते केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (फोटो: नवनीत मिश्रा)

 

उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यूपी में बनने जा रही है. कई खेल मैदान व इंडोर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में यूपी खेल की ऊंचाइयों पर होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे सुदूर क्षेत्र में, गांव-गिरांव में ऐसे बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रशंसनीय है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल और खिलाड़ी के लिए मै हमेशा उपलब्ध रहता हूं. खिलाड़ियों का सम्मान हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता होती है.ओलंपिक में भाग लिए और जीत कर आए खिलाड़ियों का अपार सम्मान पीएम मोदी व सीएम योगी ने किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडागर्दी नहीं चलने दी. अपराधियों के घर बुलडोजर चलवाए. लोग शांति चाहते हैं. कोरोना महामारी के समय 80 करोड़ लोगों को दुगना राशन दिया गया. हर जरूरतमंद को निःशुल्क सिलेंडर, पक्का मकान व अन्य मूलभूत सुविधाएं दी गई. यही वजह है कि लोगों का भरोसा आज भी पीएम मोदी व सीएम योगी पर है.

 

गांव में ऐसी शानदार प्रतियोगिता कराने की प्रशंसा की

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर(फोटो: नवनीत मिश्रा)

सम्बोधन के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सभी खिलाड़ियों व आयोजकों से मिले और गांव में इस तरह की शानदार प्रतियोगिता कराने के लिए धन्यवाद दिया. क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा के अलावा आयोजक मण्डल के नीरज राय, पवन राय आदि की पीठ भी थपथपाई. उन्होंने भरोसा दिलाया कि खेल के क्षेत्र में इस इलाके के लिए उनकी ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे.

सांसद ने किया स्वागत

समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सबसे पहले पहली बार जनपद की धरती पर आए केंद्रीय खेल मंत्री का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जनपद ऋषि व कृषि एवं किसानों व जवानों का इलाका है. किसानों के हित में सरकारी स्तर का जो बेहतर काम मोदी सरकार में हुआ, वह कभी नहीं हुआ था. उन्होंने उपेंद्र तिवारी को उनके क्षेत्र फेफना में दो करोड़ रुपये सांसद निधि से देने की बात कही.

खेल व खिलाड़ियों का बढ़ा मान: उपेंद्र

प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री ठाकुर के अलावा वहां आए सभी अतिथियों व क्षेत्रीय लोगों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के स्नेह की बदौलत देश-प्रदेश का चहुँमुखी विकास का सिलसिला जारी है. खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व उनका ख्याल रखने की देन है कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश लगातार ऊंचाइयों पर जा रहा है. यहां के खिलाड़ी अपनी खेल से प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

 

मिनी स्टेडियम की घोषणा होते ही युवाओं का उत्साह हुआ दुगना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जैसे ही नरहीं व कथरिया में मिनी स्टेडियम बनवाने की घोषणा की, वहां मौजूद युवाओं का उत्साह और दुगना हो गया. उधर के खेल प्रेमियों के लिए यह किसी खास उपहार से कम नहीं था. दो-दो मिनी स्टेडियम की घोषणा होते ही सामने जनसैलाब में खड़े युवाओं व खेल प्रेमियों ने चिल्लाकर अपनी खुशी का इजहार किया और खेल मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया. दरअसल, उपेंद्र तिवारी ने नरहीं व कथरिया में मिनी स्टेडियम बनवाने के साथ मुख्यालय पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल भी बनवाने की मांग रखी थी.

ये रहे मौजूद

समारोह में सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा, मेजर दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह, अजय प्रताप साहू, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ राय, विनय राय, ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान सहित भारी संख्या में दर्शन मौजूद थे. संचालन नीरज राय ने किया. अध्यक्षता सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व संचालन नीरज राय ने किया.

(बलिया से कृष्ण कांत पाठक की रिपोर्ट)

 

Tags: मिनी स्टेडियम सदर तहसील क्षेत्र

Post navigation

Previous: खड़े ट्रक से जा टकराया बाइक सवार, एक युवक की मौके पर मौत
Next: आरक्षण को समाप्त करने का रचा जा रहा कुचक्र- मिठाई लाल भारती

ये भी पढ़ें

Rangeelo Varanasi 2
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह

बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले

General Desk 20 September, 2026
SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.