Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दोकटी के कर्णछपरा गांव में आग से तीन महिलाएं झुलसीं, नगरा में भी आग का कहर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दोकटी के कर्णछपरा गांव में आग से तीन महिलाएं झुलसीं, नगरा में भी आग का कहर

Remote Desk 1 April, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Dokati Fire

बैरिया,बलिया. दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव में बुधवार की रात एक मकान में लगी आग में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया. आग बुझाने के प्रयास में तीन महिलाएं झुलस गईं जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा मे चल रहा है.

दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छ्परा गांव की रेनू देवी पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद अपने घर में सो रहीं थीं कि रात करीब बारह बजे के आसपास उनकी नींद खुली तो देखा कि घर के एक कमरे में आग लगी हुई है और धुआं चारों तरफ फैल गया है. रेनू शोर मचाते हुए उस कमरे की तरफ आग बुझाने बढ़ीं तब तक बाकी परिजन भी उठ कर उस कमरे की तरफ आग बुझाने के लिये दौड़े.

घर के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे, इस दौरान रेनू देवी ,नेहा कुमारी ,पूजा कुमारी आग की चपेट में आ गयी, और उनका हाथ झुलस गया. शोरगुल सुन पड़ोसियों ने आग को किसी प्रकार बुझाया. पीड़ित परिवार ने बताया कि कमरे में रखे दैनिक उपभोग की वस्तुओं सहित नकद पचास हजार रुपये, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन, पलंग, कपड़े, अटैची सहित सोने के आभूषण भी जल गए. घर के जरूरी कागजात भी जल गये.

इस आग की चपेट में पड़ोस का अर्धनिर्मित मकान भी आ गया. निर्माण की वजह से इस घर से संबंधित तीन-चार लोग भी अपने दैनिक उपभोग की वस्तुओं समेत रेनू देवी के मकान में ही सोया करती थीं. इस अग्निकाण्ड में इन लोगों का सामान भी जलकर राख हो गया है. क्षेत्रीय लेखपाल ने घटना में हुए नुकसान का जायजा लेकर सरकारी सहायता के लिए रिपोर्ट भेज दी है. गांव के निर्वतमान प्रधान संजय सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारो को यथासंभव सहायता प्रदान की है.

नगरा में आग का कहर, लाखों का सामान जला

नगरा,बलिया.. नगरा थाना क्षेत्र के अतरौली कलमौता गांव में गुरुवार की सुबह लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का शादी विवाह का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। अतरौली करमौता निवासी शिवकुमार गोंड के लड़के की शादी चार मई को तय है.

 

घर में जोर शोर से शादी की तैयारी चल रही थी। घर की महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच चूल्हे से निकली चिगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक-एक कर तीन झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा बाइक, पंखा, बिस्तर, बच्चों की पुस्तकें, गेहूं, चावल, आठ हजार नकदी व अन्य गृहस्थी के सामान सहित जरुरी कागजात व गहने जलकर नष्ट हो गए।

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र के साथ नगरा से संतोष द्विवेदी की रिपोर्ट)

Related

Tags: दोकटी बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: बैरिया भाजपा गुटबाजी का शिकार! विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान से सियासत गर्म
Next: बांसडीह में शराब की दुकान को लेकर एसडीएम को सौंपा पत्रक

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.