Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के दिए निर्देश
सेंट्रल डेस्क 23 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The Divine Disaster Management Inquiry Committee of Uttar Pradesh Legislative Council held a review meeting with the officials of the departments related to disaster management.

उ. प्र. विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

पात्र लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के दिए निर्देश

बलिया. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की बैठक सभापति उमेश द्विवेदी की अध्यक्षता में बलिया के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में संपन्न हुई.इस बैठक में जनपद में आपदा से संबंधित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वन एवं लाभान्वित लोगों के संबंध में गहन समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान सभापति के अलावा सदस्य लाल बिहारी यादव, बाबूलाल तिवारी एवं सुरेन्द्र चौधरी ने जिले के सभी अधिकारियों से नदी में बाढ़ की स्थिति, नाव दुर्घटना, आकाशीय बिजली, आंधी तूफान सर्पदंश, आगजनी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए गहन समीक्षा की.इस दौरान अपर जिलाधिकारी, बलिया ने समिति के समक्ष जिले में आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से बिंदुवार जानकारी देते हुए किए गए नवाचारों पर अपनी प्रस्तुति दी. बैठक के दौरान सभापति ने आपदा के दौरान घायलों हेतु राहत अनुदानों को प्रदान करने के निर्देश दिए, साथ ही नदी के गहराई वाले क्षेत्रों में साइन बोर्ड/चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा, जिससे डूब कर मरने वालों की संख्या में कमी लाई जा सके.

उन्होंने आगजनी के दौरान बचाव हेतु फायर ब्रिगेड के दूरभाष नंबर को भी आम जनमानस में प्रचार प्रसार करने को कहा, जिससे आगजनी के दौरान जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके.

पीएम किसान सम्मान निधि में कुछ लोगों की ई- केवाईसी लंबित होने पर उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्त किसानों का सत्यापन करने के निर्देश दिए. सभापति ने आपदा कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबरों की संख्या बढ़ाने तथा काम न करने वाले नंबरों को बदलने को भी कहा. सर्पदंश के मामलों में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पुलिस की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए, जिससे सर्पदंश से प्रभावित व्यक्ति को राहत अनुदान मिलने में कोई समस्या ना हो.

इसके अलावा उन्होंने समस्त प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश से मिलने वाले राहत अनुदानों की प्रक्रिया का प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए. उन्होंने जिला अस्पताल सहित समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही सर्पदंश से संबंधित इंजेक्शन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा.

समिति द्वारा संचारी रोगों, विशेष कर डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु अतिरिक्त प्रयास करने के भी निर्देश दिए गए. समिति द्वारा अधिशासी अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अपने संबंधित क्षेत्र में नियमित साफ सफाई, एंटी लारवा के छिड़काव तथा फॉगिंग कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान समिति द्वारा समस्त विद्यालयों में बाउंड्री वॉल तथा स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था करने के साथ ही वित्त पोषित स्कूलों में शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत पात्र बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए.इस दौरान समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक को विद्यालय की समय सारणी के अनुरूप ही कोचिंग संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सभापति ने विजिलेंस एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा चेकिंग के दौरान मनमाने ढंग से बिल का चार्ज करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस पर विशेष नजर रखने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को समिति द्वारा दिए गए.

समिति द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को नगरीय क्षेत्र में जल भराव की स्थिति ना हो, इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया. बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के बार-बार पुनर्निर्माण की स्थिति के दृष्टिगत समिति ने लोक निर्माण विभाग को इसके स्थाई निदान हेतु कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए.

सभापति ने आपदा के दौरान नष्ट हुए आवास के लोगो को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए. समिति के सदस्यों द्वारा जिला विकास योजना में विधान परिषद के सदस्यों के प्रस्तावों का भी अनुमोदन सुनिश्चित करने को कहा गया.

इस दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों द्वारा बेहतर कार्य योजना बनाने एवं बेहतर परिणाम को देखते हुए समिति ने अधिकारियों के कार्यों को प्रशंसनीय बताते हुए इसमें और आवश्यक सुधार लाने तथा इसको उपयोगी बनाने हेतु अतिरिक्त प्रयास करने को भी कहा. समिति द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ समस्त पात्र लोगों को दिलाने के भी निर्देश दिए गए.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह,सहित आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

  • केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह जिलाधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार डीएम पुलिस अधीक्षक एस.आनंद बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत कुमार

Post navigation

Previous: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं
Next: वीर शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.