सांसद आदर्श गांव ओझवलिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र से विगत रविवार को हुए कम्प्यूटर चोरी का पर्दाफाश तीन दिन के अन्दर ही करने में पुलिस को सफलता मिली है.
Tag: हल्दी
थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही निवासी बृजेश खरवार (28) पुत्र सूर्यनाथ खरवार कोलकाता में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. अपने दफ्तर से छुट्टी लेकर वह गांव बबुआपुर आने के लिए मंगलवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा.
विकास खण्ड बेलहरी में कुल 31 ग्राम पंचायतें है. जिसमें से मात्र 11 की ही आईडी जनरेट हो सकी है. इसका मतलब यह है कि इन 11 पंचायतों में ही विकास कार्य करा पाना तत्काल संभव है.
भारत में हरित क्रांति लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विकास खण्ड बेलहरी के विभिन्न मार्गों पर पौधरोपण कार्यक्रम पिछले कई दिनों से चल रहा था. जो सोमवार को सम्पन्न हुआ.
इलाकाई पुलिस को सोमवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी. अंतर प्रान्तीय पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है, साथ में चोरी की तीन भैंस भी बरामद कर ली गई. उधर इसी थाना क्षेत्र से चोरी गई भैंसों का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं है.
ल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप सोमवार की शाम करीब आठ बजे इंडिको गाड़ी की जद में आकर मोटरसाइकिल सवार 60 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला चट्टी पर बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़े.
इस जगह के लिये न कोई योजना बनी, न किसी ने सोचा हल्दी (बलिया) से सुनील कुमार द्विवेदी बाढ़ आने पर जिला प्रशासन से लेकर कई विभागों के हाथ-पांव फूलने लगते है. इसके लिए …
थाना क्षेत्र के पिन्डारी निवासी राजदेव यादव अपने साथियों के साथ बाबाधाम गए थे. वहां से लौटते समय रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई.
बहादुरपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शुक्रवार को पढने गए आठ वर्षीय बालक हाईटेंशन तार की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
अमरनाथ यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं पर बीते सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. जिसमें सात तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी.
विवेकानद सरस्वती विद्या मंदिर बघौंच बाबूवेल के प्रांगण में गुरुवार को आज के बदलते संस्कार विषयक संगष्ठी का आयोजन किया गया.
भगवान शिव के जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है, लेकिन सरकार का कोई नुमाइंदा सुनने को तैयार नहीं है.
लगभग दस वर्ष पूर्व बारात के दौरान कहासुनी होने पर लौटने के बाद घर पर चढ़कर दबंगई के साथ गोली मारने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश (गैंगस्टर कोर्ट) विनोद कुमार की अदालत ने तीन अभियुक्तों को दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि से दंडित किया है.
श्री तुलसी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हल्दी में प्रथमा, पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा में प्रवेश शुरू हो गया है. जो क्रमशः जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट के समकक्ष है.
जैसे जैसे गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो रही है. वैसे-वैसे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं. आलम यह है कि कई बार बाढ़ की विभीषिका में अपना सब कुछ गंवा चुके गंगा के तीर पर बसे लोगों में जून जुलाई के महीने में हमेशा भय बना रहता है.
सावन के पावन महीना की शुरुआत होते ही गांवों से लेकर सड़कों तक कावरियों की टोलियां देखने को मिल रही है.
हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में मंगलवार की सुबह दो पड़ोसियों के बीच जमीन के विवाद को लेकर जमकर मार-पीट हो गई.
हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर ग्राम सभा बहादुर बाबा के चबुतरा के सामने गंगा घाट पर नदी में सोमवार को एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है.
पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840 शीशी शराब की बरामदगी की है.
वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को बलिया तहसील क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल हल्दी व प्राथमिक विद्यालय भरसौता के बच्चों व अध्यापकों द्वारा पौधरोपण किया गया.

