Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर भड़के, कहा 20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचे तो जांच कराऊंगा, दोषियों को जेल भिजवाऊंगा’
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर भड़के, कहा 20 करोड़ खर्च के बाद भी गांव नहीं बचे तो जांच कराऊंगा, दोषियों को जेल भिजवाऊंगा’

सरयू नदी के भयंकर कटान से बांसडीह क्षेत्र में महराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा गांवों में मची तबाही के बीच मंगलवार को सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी कटान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीनों स्थानों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी।
General Desk 19 August, 2026 1 minute read
sansad rajbhar katan 2

कटान स्थल पर पहुंचे सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, बोले- मेरी बात मानते तो चांदपुर से सुल्तानपुर पोखरा तक नदी डायवर्ट हो जाती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

बांसडीह,बलिया. सरयू नदी के भयंकर कटान से बांसडीह क्षेत्र में महराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा गांवों में मची तबाही के बीच मंगलवार को सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी कटान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीनों स्थानों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी।

सांसद ने मौके से ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्रा से फोन पर बात की और बाढ़ राहत के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों को कटान से नहीं बचा पाने के लिए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए।

शाम को सुल्तानपुर पोखरा पहुंचे सांसद  रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बताया कि “पार्लियामेंट का सेशन समाप्त होने के दो दिन बाद मैं क्षेत्रीय दौरे पर कटान स्थल पर आया हूं। दिल्ली में पार्लियामेंट के लिए रहने के बावजूद यहां की चिंता मुझे लगातार सता रही थी। मैं वहीं से डीएम, बाढ़ विभाग के चीफ और अधिशासी अभियंता से लगातार फोन पर वार्ता कर रहा था।”

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उनकी बात मान ली होती और ठोकर स्पर 17 की जगह 19 बना दिया गया होता तो कटान की यह नौबत नहीं आती। “चांदपुर से लेकर सुल्तानपुर पोखरा तक नदी डायवर्ट हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नदी ने दो धाराएं बना दीं। जियो बैग से कितना असर हुआ, यह आप लोगों के सामने है। प्रोजेक्ट बनाते समय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अगर सही तरीके से योजना बनाई गई होती तो पुरुषोत्तम पट्टी से लेकर महराजपुर तक पूरा इलाका बच जाता।”

कटानरोधी कार्यों पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा, “मैं कहता रह गया कि भोजपुरवा, महराजपुर और सुल्तानपुर पोखरा को बचाइए। लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हुए और अब अधिकारी कह रहे हैं कि नदी की धार से कट गया। आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी गांव क्यों नहीं बच पाए, इसकी जांच होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर जिलाधिकारी से मिलेंगे और संसद में भी आवाज उठाएंगे। “मैं इसकी इतनी जांच कराऊंगा कि अगर सरकारी पैसे का बंदरबांट या लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों को जेल भेजवाने तक की लड़ाई लड़ूंगा।”

सांसद ने कहा कि “इतनी संवेदनशील सरकार मैंने नहीं देखी। बाढ़ पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। मेरे क्षेत्र के 65 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें जमीन दी जानी थी, लेकिन जमीन नहीं दी गई। ये लोग आज तक भटक रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर जिलाधिकारी के साथ बैठक कर गांवों को बचाने और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान निकालने की ठोस रणनीति बनाई जाएगी। सांसद ने अधिकारियों से कटान प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य तेज करने और ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा सपा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, जय प्रकाश यादव, राकेश यादव, राजगृही, श्याम बिहारी राजभर, नारद यादव, ओमप्रकाश राजभर, पारस यादव, राजेंद्र यादव, मुनीब यादव, राकेश तिवारी छोटे, प्रमोद तिवारी, अभिलाष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह भोजपुरवा महराजपुर रमाशंकर राजभर विद्यार्थी सरयू नदी सलेमपुर सांसद सुल्तानपुर पोखरा

Post navigation

Previous: 19 अगस्त 1942: जब बलिया ने यूनियन जैक उतारकर खुद को स्वतंत्र घोषित किया
Next: बलिया बलिदान दिवस पर याद आया 1942 का बागी बलिया, भव्य कार्यक्रम में क्रांतिकारियों को किया गया नमन

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.