सीडीओ संतोष कुमार ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत बनी तीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. तीनों में खामियां मिलीं.
सीडीओ संतोष कुमार ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत बनी तीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. तीनों में खामियां मिलीं.
शासन के आदेश के क्रम में रबी विपणन वर्ष 2017-18 मे मूल्य समर्थन योजना के तहत कुल 60 गेहूं क्रय केंद्र खोल दिये गये हैं. खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. रेट 1625 रुपये प्रति क्विंटल है. केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. खरीद ऑनलाइन ही की जाएगी.
चौबे छपरा-छेड़ी में 14 माह पूर्व बने सम्पर्क मार्ग को पुनः बनाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोकते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया.
चैत शुक्ल एकम सम्बत 2074 हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानन्द शिक्षण संस्थान सहतवार के प्रांगण से स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवक संघ के सदस्यों द्वारा नगर भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मंगलवार को नवरात्र के मद्देनजर शांति समिति की बैठक स्थानीय थाना प्रांगण में मंगलवार को एसआई सर्वेन्द्र राय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.
रेवती नगर के सब्जी मंडी में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार सब्जी दुकानदारों की झोपड़ियों में रखी नगदी सहित हजारों रुपये की सब्जियां व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया
सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नं 14 में सोमवार के सुबह शौच करने गई महिला को खेत की रखवाली कर रहे लोगों ने लाठी-डण्डों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.
सत्ता परिर्वतन के बाद सूबे के नए मुखिया के आदेश निर्देशों के क्रम में रविवार के दिन थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा थाना परिसर के अहाता की साफ़ सफाई की गई. कूड़ा-कर्कट आदि फेंकने के लिए परिसर के विशेष स्थानों पर कूड़ा पात्र रखा गया.
बैरिया थानान्तर्गत दयाछपरा मे संचालित अवैध महुआ निर्मित शराब की भट्ठियों पर क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे के नेतृत्व में रविवार के दिन बैरिया, हल्दी, दोकटी एवं पीएसी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी.
क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे ने सर्किल के बैरिया, दोकटी, रेवती व हल्दी थानों में मुख्यमन्त्री के अपेक्षाओं के अनुरूप समस्त अधीनस्थों को स्वच्छता व कर्मठता तथा निष्ठापूर्वक कर्तव्य पूर्ति का शपथ दिलाया, साथ ही समस्त सहयोगियों के साथ मिल कर थानों की साफ सफाई की.
रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट गांव में गुरुवार की रात एक 18 वर्षीय युवती की मृत्यु विद्युत स्पर्शघात से हो गई.
पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया. थानाध्यक्ष शशिमौली पाण्डेय ने बताया कि रेवती कस्बा के वार्ड नं.1 निवासी प्रमोद भारती विगत पांच माह धारा 376,511 एवं 7/8 पाक्सो एक्ट में आरोपी है.
गुरुवार को स्थानीय ब्लाक के सपा -कांग्रेस संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलम का आयोजन चांदपुर नई बस्ती सिंगही में हुआ. विधायक व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के ब्लाक क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत फूल मालाओं से किया.
बुधवार देर शाम नौ बजे के करीब दुधैला से मजदूरी कर जुगाड़ गाड़ी से आ रहे मजदूर सहतवार – रेवती मार्ग पर जिन्नबाबा के स्थान से लगभग 100 मीटर पूरब पिकअप की चपेट में आ गए.
रेवती नगर के उत्तर टोला बड़ी मस्जिद के पास बुधवार की शाम अपनी भाभी से हुए वाद विवाद मे देवर ने भाभी की दो वर्षीय पुत्री को गोद से छिनकर जमीन पर पटक दिया. इस वारदात में बालिका की मौके पर ही मृत्यु हो गई.
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट ग्रामसभा स्थित बेचू पांडेय का टोला की यादव बस्ती में बुधवार को करीब 9 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां सामान सहित जल कर राख हो गई.
रेवती नगर के वार्ड नं.6 में बीज गोदाम के समीप स्थित फर्नीचर कम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मंगलवार की मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार लोगों की झोपड़ियां उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हाई स्कूल गणित व गृह विज्ञान की परीक्षा के समय सोमवार की सुबह की पाली मे एनड़ी इन्टर कॉलेज छेड़ी में परीक्षार्थियों को नकल कराने के लिए विद्यालय के कक्ष संख्या 3 व 4 के बाहर से दीवार में कर अराजक तत्वों द्वारा सुराख बना दिया गया, जिससे कि नकल करवाई जा सके.
रेवती नगर के वार्ड नं 15 में कच्ची दीवार गिरने से एक बालक एवं एक बालिका घायल हो गए.
स्थानीय विकास खण्ड स्थित पचरूखा ग्राम सभा के प्रधान एवं रेवती इण्टर कॉलेज के शिक्षक सुशील सिंह (58) की मृत्यु उनके पैतृक गांव अघैला में हो गई. प्रधान के निधन के बाद अघैला, पचरूखा सहित इण्टर कालेज रेवती में शोक की लहर दौड़ गयी.