नगरा-चौकिया मोड सड़क मार्ग के फरसाटार भुवारी मोड़ पर मंगलवार को लगभग 4 बजे शाम को स्कार्पियो के धक्के से मोटर साइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया.
Tag: मऊ
शेरे हिन्द स्पोर्टिंग क्लब शेर द्वारा स्व. ठाकुर जगन्नाथ सिंह प्राइज मनी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को एमएस अदरी मऊ और स्टार स्पोर्ट्स बलिया के बीच खेला गया. जिसमें एमएस अदरी मऊ की टीम टॉस जीत कर निर्धारित समय में 5-0 से ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने मऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, तब गाजीपुर से सांसद विश्वनाथ सिंह गहमरी ने गरीबी पर चिंता व्यक्त की थी. रिपोर्ट प्रस्तुत कि गई थी. लेकिन पूर्वांचल की गरीबी आज भी दूर नहीं हुई है.
चुनाव आयोग की दलीलों को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी बाहुबली मुख्तार अंसारी की पेरोल की अपील खारिज कर दी है. अब वे जेल मे रहते हुए ही अपना चुनाव लड़ेंगे.
पकवाइनार स्थित बाबा राम दल स्मारक पीजी कॉलेज के आक्रोशित छात्र छात्राओं ने बलिया-मऊ मार्ग जाम कर दिया. लगभग एक घंटे तक चले जाम के दौरान छात्र छात्राओं ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात में जेल में बंद कुछ रसूखदार कैदी भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. तीन कैदी जेल से ही चुनाव के मैदान में उतरे हैं, तो वहीं जेल में बंद पांच कैदियों ने अपनी पत्नियों को चुनाव में उतारा है.
सिकन्दरपुर – बिल्थरारोड सड़क मार्ग पर हल्दीरामपुर चंद्रशेखर ढाला के समीप मंगलवार के अपराह्न लगभग 4 बजे बाइक के धक्के से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखोप में सिंचाई नहर चौराहे पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे एक चार पहिया वाहन के तेज धक्के से बाइक सवार पार्वती पाण्डेय (80) की मौके पर ही मौत हो गई.
पूर्वांचल की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार मऊ सदर से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी को दिल्ली की एक अदालत ने चुनाव में प्रचार करने के लिए आज पेरोल दे दिया.
निर्वाचन आयोग के अनुपालन के क्रम मे निष्पक्ष भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिये 353 मधुबन विधान सभा के प्राथमिक विद्यालय बहरामपुर (प्रथम) बूथ नंबर 50 व 51 का स्थलीय निरीक्षण सेक्टर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन शुक्ल ने मंगलवार को किया.
चुनाव प्रचार करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार की शाम को पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी ने दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी प्रभारी को निलंबित करते हुए उक्त मामले की जांच बैठा दी है.
पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे के निर्देश पर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्राइम ब्रांच व बिरनों पुलिस ने व्यापारी को लूटने का इंतजार कर रहें तीन बदमाशों को धर दबोचा.
रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित महतवार चट्टी के समीप मंगलवार की साम सड़क पर चुनाव प्रचार फ़िल्म देखते समय बोलेरो के धक्के से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया.
अंसारी बंधुओं ने बसपा उम्मीदवार के रूप में सोमवार को बहुत ही सादगी के साथ गाजीपुर और मऊ से अपना नामांकन किया.
कोटवारी मोड़ के समीप सोमवार की शाम बाइक एवं पिकअप की टक्कर में टक्कर हो गयी. बाइक पर सवार पति-पत्नी समेत पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गए.
बरेसर पुलिस और क्राइम ब्रांच संग मुठभेड़ में तीन लुटेरे दबोचे गए. उनके कब्जे से दो तमंचे तथा दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के सात चरणों में से पहले चरण का चुनाव 11 फरवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू हो गया. पूर्वांचल में अंतिम चरण में 4 और 8 मार्च को चुनाव है.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत भटनी-औंड़िहार रेल खण्ड के सादात-जखनिया स्टेशनों के मध्य सब-वे निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लाक दिए जाने के कारण कुछ गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण कर चलाया जायेगा.
मऊ बलिया रेल मार्ग पर अमहर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह ट्रेन से कटे एक अधेड़ का शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि भाजपा ने उनके दल को समझाौते के तहत आठ सीटें दी हैं.

