Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित चित्र प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 104 छात्राओं ने लिया भाग
  • बेल्थरा रोड

श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित चित्र प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 104 छात्राओं ने लिया भाग

कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीवस्तावा ने सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई. इसके अलावे सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित एक चित्र प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया. जिसमे कुल 104 छात्राओं ने भाग लिया.
Central Desk 1 October, 2022 1 minute read
school

बेल्थरारोड, बलिया. स्थानीय नगर के श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलिमा श्रीवस्तावा ने सड़क सुरक्षा नियमों की चर्चा करते हुए कहा सड़कों पर हम सभी वाहनों की सवारी करते हैं, किंतु सुरक्षा की दृष्टि से उसके लिए सरकार ने नियम बना रखे हैं. जिसके तहत हमें अपने वाहनों को चलाना होता है, नियमों का उलग्घन करने पर दंड के रूप में प्रावधान भी किया गया है. उन्होंने कहा कि हमें उन नियमों का पालन करना जरूरी है, साथ ही अन्य लोगों को भी हमें इसके लिए जागरूक करना चाहिए.

कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीवस्तावा ने सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई. इसके अलावे सड़क सुरक्षा नियम पर आधारित एक चित्र प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया. जिसमे कुल 104 छात्राओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता के परिणाम में रूबी कुमारी कक्षा 8 – प्रथम, संजना यादव कक्षा 10 – द्वितीय तथा पलक विश्वकर्मा कक्षा 12 व ताजीम फातिमा कक्षा 9 – तृतीय स्थान प्राप्त किया है. इन्हें गांधी जयंती के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा.

 

इस आयोजन को सफल बनाने में मीरा सिंह, प्रिया देवी, शिल्पी सिंह, श्वेता सोनकर, नीलम देवी, आस्था राठौर, मो अनस इश्तियाक, पूजा सिंह, अर्चनालता , विमला मौर्या, किरन विश्वकर्मा, सलमा सामानी तथा दिनेश यादव, निरोज मिश्रा, माया सिंह, अंजू शर्मा शामिल रहे.

 

 

गोंड जाति का धरना-प्रदर्शन जारी

बेल्थरारोड, बलिया. अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा द्वारा बेल्थरारोड तहसील प्रशासन द्वारा गोंड जाति को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने को लेकर तहसील गेट पर चल रहा धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा. गोंड महासभा के तहसील अध्यक्ष सर्वजीत प्रसाद गोंड ने कहा कि जिले के अन्य तहसीलों में गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बिल्थरारोड में तहसील प्रशासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है. धरना स्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शासनादेश के क्रम में डीएम ने जिले के समस्त तहसीलदार को गोंड को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश जारी किया गया है. डीएम के आदेश के क्रम में जिले के अन्य तहसीलों में प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, लेकिन बेल्थरा रोड तहसील में गोंड जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है. इससे गोंड जाति के लोग सरकारी सुविधाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. धरने में मौजूद लोगों ने निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करते हुए मांगे पूर्ण हो जाने तक आंदोलन जारी रहेगा.
इस मौके पर मृदंगी लाल गोंड, प्रदीप कुमार गोंड, हीरालाल, रघुनाथ, श्रीकांत, सोनू, अनिरुद्ध, प्रेमचंद, विमला देवी आदि सहित महिलाए भी मौजूद रही.

 

 

विश्राम दिवस पर एलआईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी

बेल्थरारोड, बलिया. स्थानीय नगर पंचायत में स्थित सेटेलाइट शाखा पर शुक्रवार को एलआईसी अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया. अभिकर्ताओं ने पालिसी धारकों और अभिकर्ता हितो को लेकर एलआईसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया‌. एलआईसी के लियाफी सेटेलाइट शाखा बेल्थरारोड के अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि आईआरडीए और एलआईसी प्रबंधन हमारी मांगों को अनसुना कर रहे हैं. हमारी मांग है. कि बीमा धारकों का बोनस रेट बढ़ाया जाए. लोन और अन्य वित्तीय लेनदेन में ब्याज रेट को कम किया जाए. बीमा प्रीमियम से जीएसटी हटाया जाए. सभी अभीकर्ताओं के लिए मेडीक्लेम की सुविधा हो प्रथम इन्श्योरेन्स बढ़ाया जाए. चेतावनी दी यदि उनकी मांग नहीं मानी तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. शुक्रवार को महामंत्री शिवानंद, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, मीडिया प्रभारी सुर्यजीत कुमार उर्फ सूर्या, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धनंजय कुमार प्रजापति,अमृत राज सिंह, अजय कुमार यादव, अनुपम कुमार, अमित कुमार यादव, देवेंद्र नाथ यादव, रामविलास मौर्य,
नागेश्वर बरनवाल,रमेश कुमार सिंह, विजय कुमार वर्मा, संगीत कुमार द्विवेदी, अरविंद कुमार वर्मा, कैलाश राम, दीनानाथ गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, पारसनाथ यादव, छोटे लाल गुप्ता रामाकांत प्रसाद, विष्णु पांडे, विजय कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार सिंह,विजय राम, संगम कुमार हलवाई, लल्लन राम, राधेश्याम गुप्ता आदि अभिकर्ता शामिल रहे.

(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड

Post navigation

Previous: फंदे से लटका मिला महिला का शव, एक साल पहले हुई थी शादी
Next: श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की जल यात्रा का मार्ग निर्धारित, शामिल होंगे यूपी बिहार के हज़ारों श्रद्धालु

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Belthra Shaheed ka Samman
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You may have missed

AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा

General Desk 21 September, 2026
AI-Generated Image
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

General Desk 21 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
Pushkar Mishra SDM Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस

General Desk 21 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.