श्रीमद्भागवत मुक्ति का मुख्य साधन है. ये बातें ग्राम पंचायत अखार के पुरवा बैजनाथ छपरा में भागवत कथा के दौरान सोमवार की शाम देवरिया से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज ने कही.
श्रीमद्भागवत मुक्ति का मुख्य साधन है. ये बातें ग्राम पंचायत अखार के पुरवा बैजनाथ छपरा में भागवत कथा के दौरान सोमवार की शाम देवरिया से पधारे राघवेंद्र शास्त्री जी महाराज ने कही.
बाल विकास परियोजना नवानगर के तत्वावधान में ब्लॉक कार्यालय नवानगर के सभागार में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बलिया) डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि ठंड व गलन को देखते हुए जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस के आदेश पर स्कूल का समय सुबह 10 बजे से अपरान्ह 03 बजे कर दिया गया है. पहले यह समय सुबह 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे था.
बांसडीह सप्तऋषि द्वार व बांसडीह बलिया मार्ग, बांसडीह मनियर मार्ग, बांसडीह सहतवार मार्ग के अतिक्रमण व वाहनों को पुलिस ने हटवाया. इसके चलते वहां अफरा तफरी मच गई. सभी वाहन चालक व पटरी दुकानदार इधर उधर भागने लगे.
रेल ट्रैक दोहरीकरण के क्रम में औड़िहार-राजवारी रेल खण्ड पर स्थित कादीपुर एवं सारनाथ स्टेशनों पर नॉन इण्टरलाक कार्य होने के कारण कई गाड़ियों का निरस्तीकरण, शाटे टर्मिनेशन एवं मार्ग परिवर्तन 7 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक किया जायेगा.
रविवार की रात दो अलग अलग जगहों पर आग लग गई. एक घटना में छत पर मवेशियों के खाने के लिए रखा 80 बोझ पुआल जल गया. वहीं दूसरी घटना में बिजली की शॉर्टसर्किट से गुमटी मे लगी आग से ग्राहको का इस्तरी करने के लिए रखा हजारो रुपये का कपड़ा जल कर राख हो गया.
थाना नरही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कथरिया के पश्चिम दिशा में गाजीपुर जनपद का ग्राम महेन्द स्थित है, दोनो गांवों के मध्य करीब 6-7 किलोमीटर का दीयर इलाका है, जिसमे दुर्लभ प्रजाति के हिरण बहुतायत संख्या में पाए जाते हैं.
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने प्रदेश नेतृत्व से विचार विमर्श के बाद बलिया जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रो से प्रान्तीय परिषद के सदस्यों की सूची जारी किया.
नई-नई तकनीकी जानकारी पाने के लिए जनपद के करीब डेढ़ सौ किसानों को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लगे हाईटेक मेले में भेजा गया. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया. किसानों से कहा कि मेले में मिली जानकारी को सहेजते हुए बेहतर उत्पादकता प्राप्त करें.
बलिया सदर कोतवाली अन्तर्गत अमृतपाली निवासी युवक की मारपीट में घायल होने के बाद मौत, शव रखकर कदम चौराहे के पास नेशनल हाईवे को शुक्रवार को सुबह से भीड़ ने किया जाम.
जनपद बलिया में नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है. यातायात माह-2016 (माह नवम्बर) में शनिवार को आम जन मानस में यातायात के नियमों को पालन करने के लिए स्कली बच्चो द्वारा रैली निकाल कर किया गया.
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा बलिया की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को दोपहर दो बजे से बलिया टाउन हाल स्थित बापू भवन में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी संस्था की स्थानीय संचालिका ब्रम्हाकुमारी उमा दीदी ने दी.
बलिया सांसद भरत सिंह शनिवार को कासिमाबाद क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी व शहीद सैनिक शशांक सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह खुद को अकेला न समझे. उनके साथ पूरा देश है.
गाजीपुर-बलिया रेलमार्ग पर करीमुद्दीन रेलवे स्टेशन के पूरब दिशा में लट्ठूडीह गांव के पास रेलवे पटरी चटक गयी है. लट्ठूडीह निवासी सुभाष सिंह ने जब टूटी पटरी को देखा तो सबसे पहले फोन करके करीमुद्दीनपुर स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. इस मार्ग पर अभी ट्रेन का आना जाना बन्द है.
सुखपुरा चट्टी पर गुरुवार की सुबह बाइक सवार युवकों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीना और तेज गति से बलिया की तरफ भाग गए.
बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में नाबालिग संग रेप का मामला प्रकाश में आया है. गिरफ्तार आरोपी सहरसा पचगछिया निवासी गोविंद्र कुमार वाराणसी रेल मंडल के छपरा में रेल सहायक लोको पायलट है.
हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात आंचलिक साहित्यकार डॉ. विवेकी राय का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया. मुखाग्नि छोटे पुत्र दिनेश राय पोते एश्वर्य राय, यशवन्त राय एवं आनन्द राय ने दी.
इनमें से चार हजार पदों पर उर्दू विषय के शिक्षकों की भर्ती होगी और बचे हुए 10,165 पद टीईटी पास बीटीसी या समकक्ष डिग्री धारकों के लिए प्रस्तावित हैं. बेसिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 15 नवंबर को ही भेज दिया है.
छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में 17 नवम्बर से 27 नवम्बर तक पूर्वांचल के छह जिलों की सेना भर्ती की जाएगी.
बलिया कप प्राइजमनी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में बलिया के कप्तान संजीव मिश्र ने टॉस जीतकर वाराणसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. वाराणसी की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में पांच विकेट पर 214 रनों का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया. वाराणसी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही.