जनेश्वर मिश्र सेतु पर होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द
जनेश्वर मिश्र सेतु पर होने वाले सारे कार्यक्रम रद्द
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दो जनवरी को होने वाली महारैली की तैयारी के क्रम में बैरिया विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह द्वारा जोर शोर से जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है.
स्थानीय प्यारेलाल चौराहा पर बृहस्पतिवार की भाजपा की परिवर्तन यात्रा को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वक्ताओं ने सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा की सपा बसपा से मुक्ति के बाद ही प्रदेश का विकास सम्भव है.
डाक बंगला में शुक्रवार को बैरिया विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह ने बलिया से शुरू भाजपा की परिवर्तन यात्रा में द्वाबा की शानदार सहभागिता पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित किया. इस बैठक में बैरिया विधान सभा क्षेत्र के सभी मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
परिवर्तन यात्रा का बलिया जनपद से गाजीपुर में प्रवेश करते ही विशाल सिंह चंचल सदस्य विधान परिषद, भाजपा नेता डॉ. मुकेश सिंह निदेशक वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल एवं ट्रामा सेण्टर सैदपुर, आनन्द राय मुन्ना, वीरेन्द्र राय, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, विजय शंकर राय, राजेन्द्र निषाद, राम प्रताप सिंह पिंटू समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आरटीआई मैदान में 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है. इसके लिए शुक्रवार की सुबह ददरीघाट से आमंत्रण यात्रा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.
केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में यात्रा के दूसरे दिन हनुमानगंज चट्टी, सुखपुरा, पचखोरा चैराहा, खड़सरा, सिकन्दरपुर, माल्दह, बेल्थरा रोड चैकिया मोड़, मालीपुर नगरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना, चितबड़ागांव मोड़, नरहीं, लक्ष्मणपुर, भरौली, कोरंटाडीह आदि जगहों पर परिवर्तन यात्रा में शामिल नेताओं व रथ का जोरदार स्वागत हुआ.
विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिलेगा. तब गुंडे माफिया जेलों के अंदर होंगे. परिवर्तन यात्रा रथ लेकर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बस स्टेशन चौराहा पर एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया.
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो देश के गरीब नौजवान बेरोजगार के साथ हर वर्ग का ख्याल रखती है. आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया कि केंद्र सरकार का इरादा नेक है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हर कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जो देशहित के लिए सर्वोपरि है.
बलिया भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ यात्रा का स्वागत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने पर सुखपुरा में गर्मजोशी से किया गया. विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ रथ पहुंचने पर स्वागत किया. भाजपा नेत्री केतकी सिंह के नेतृत्व में फूल मालाओं से रथ पर सवार नेताओं को लाद दिया गया.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का चौथा चरण बलिया से प्रारम्भ हुआ और इसके साथ ही प्रदेश की चारों दिशाओं से परिवर्तन का शंखनाद शुरू हो गया. बलिया से परिवर्तन यात्रा को हरी झण्डी दिखा गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रवाना किया. केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान जाली नोट और आतंक को प्रश्रय दे रहा है.
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने उद्बोधन के दौरान आधे से अधिक समय तक भोजपुरी बोलते नजर आए.
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से घोषणा किया कि पूर्वाञ्चल की 150 विधानसभा सीटों पर भारतीय समाज पार्टी सपा और बसपा को नहीं जीतने देगी.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया में प्रदेश को सपा बसपा से मुक्त होने की भविष्यवाणी की. उन्होंने परिवर्तन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा विधानसभा चुनाव के बाद विजय यात्रा में तब्दील हो जाएगी.
केंद्रीय लघु एवं सुक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बलिया की धरती को परिवर्तन की धरा बताया. कहा कि महर्षि भृगु ने युग परिवर्तन के लिए भगवान विष्णु से संघर्ष किए और एक राह दी. इंदिरा गांधी की तानाशाही हुकूमत के खिलाफ इसी धरती के पुत्र जयप्रकाश नारायण ने आंदोलन छेड़ा.
जिले में गोरखपुर क्षेत्र के परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास यात्रा की जमकर हंसी उड़ाई. कहा कि प्रदेश की आज कोई भी ऐसी सड़क नहीं है, जिस पर आराम से चला जा सकें.
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए बलिया के टाउन पॉलिटेक्निक के मैदान में बुधवार को कहा कि सपा व बसपा के राज में प्रदेश का अपराधीकरण हुआ.
भाजपा की नौ नवम्बर को बलिया में होने वाली परिवर्तन यात्रा के मद्देनजर भाजपा नेता इंजीनियर प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के बिठुआ मार्ग स्थित उनके आवास पर मंगलवार को आयोजित की गई.
दो दिन बलिया में भ्रमण के बाद भांवरकोल गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की तैयारी मंगलवार को अंतिम चरण में है. भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्र्यंबक नाथ त्रिपाठी टाउन पॉलिटेक्निक स्थित सभा स्थल पर जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के साथ हर तैयारी पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं.
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक जजौली गांव में हुई. जिसमें पार्टी द्वारा 9 नवंबर को बलिया में आयोजित परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.