मोदी के स्वागत के लिए निकली आमंत्रण यात्रा

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आरटीआई मैदान में 14 नवंबर को आयोजित होने वाली है. इसके लिए शुक्रवार की सुबह ददरीघाट से आमंत्रण यात्रा को भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

यह यात्रा सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न इलाकों में जायेगी तथा जनता का आह्वान करेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्‍थल पर भारी से भारी संख्‍या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें. आमंत्रण यात्रा नगरपालिका परिषद के अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल, महामंत्री सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय, संगीता बलवंत, राजन प्रजापति, गर्वजीत सिंह, सत्‍या यादव आदि शामिल थे.