एसएचओ शिव शंकर सिंह के अनुसार 15 मार्च की रात परमानंद बिंद के छोटे पुत्र मुन्ना की रामभजू बिंद ने पिटाई कर दी थी. परमानंद बिंद उलाहना देने के लिए रामभजू बिंद के दरवाजे पर गए. जहां राम भजू बिंद, रामायण बिंद व शेखर बिंद ने परमानंद बिंद को लाठी डंडे से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था.

