Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • तिलापुर व दतहां में बांध पर ‘रेन कट’ देख डीएम ‘फिरंट’
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

तिलापुर व दतहां में बांध पर ‘रेन कट’ देख डीएम ‘फिरंट’

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को घाघरा नदी से हो रही कटान की स्थिति व हो रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बाढ विभाग के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए.
News Desk 11 July, 2017 1 minute read
REOTI_DM_3

रेवती/बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को घाघरा नदी से हो रही कटान की स्थिति व हो रहे कटानरोधी कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने बाढ विभाग के अधिकारियों को कटानरोधी कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए. स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की किसी भी स्थिति से निपटने व लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है.

जिलाधिकारी पहले दतहां व तिलापुर में जाकर कटान की स्थिति को देखा. उन्होंने बाढ़ विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि 700 मीटर तक के डेंजर जोन में जो भी कटानरोधी कार्य हों, जीओ वैग से ही कराया जाए. एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि यहां निर्धारित जगह पर बाढ़ चौकी बना दी जाए, जहां कुछ गोताखोर, नाव व अन्य व्यवस्था मौजूद रहेगी. बताया कि एनडीआरएफ के भी कुछ जवान यहां रहेंगे.

इसके बाद जयप्रकाशनगर व इब्राहिमाबाद नौबरार में गए. वहां कटानपीड़ितों से बातचीत की. कहा कि कटान की जद में आने वाले सम्भावित मकानों को खाली करा लिया जाए. एक्सईएन बाढ़ को निर्देश दिया कि बस्ती को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य पूरी मजबूती से कराया जाए. कटानरोधी कार्य सम्बन्धी परियोजना के बाबत पूरी जानकारी ली. इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल, एसडीएम बैरिया, तहसीलदार मिश्री सिंह चैहान आदि साथ रहे.

तिलापुर में बंधे की मजबूती पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने बाढ़ दौरे पर पाया कि घाघरा नदी का डेंजर जोन कहे जाने वाले तिलापुर व दतहां के पास बंधे पर कई जगह शाही द्वारा बिल कर दिया गया है, जो बारिश होने के कारण काफी बड़ा रूप ले चुका है. किमी 68.400 से 70.00 किमी तक बन्धे पर जगह-जगह हुए रेन कट को देख डीएम साहब ने विभागीय अधिकारियों को इसे तुरन्त भरे जाने का निर्देश दिया गया. बन्धे पर रखे बोल्डरों को साइड से पीचिंग कराये जाने, 10 नाव लगानें, जियो बैग आदि रखने का निर्देश  जिलाधिकारी द्वारा दिया गया. बन्धे की दशा देख  गंभीर  जिलाधिकारी ने बन्धे पर उग आए  खर-पतवारों को  कटवाने का  भी निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने अब तक बाढ़ विभाग के अधिकारियों की इस पर नजर नहीं जाने पर नाराजगी जताई. एक्सईएन बाढ़ को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि मंगलवार को ही शाम तक बिल को भरते हुए मजबूत बनाएं. अगले निरीक्षण में एक भी कमजोर बिन्दु मिला तो क्षेत्रीय जेई पर कार्रवाई होगी.

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी बन्धे पर नहीं आता है और ना ही बंधा बचाव के लिए इस वर्ष कोई कार्य ही हुआ है. जिलाधिकारी ने बन्धे की दशा देख सिंचाई विभाग के एक्सईएन से कहा कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि आपके किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बन्धे का निरीक्षण नहीं किया गया है. 

बाढ़ चौकी स्थल का लिया जायजा

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बाढ़ चौकी के लिए निर्धारित स्थल पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतहां का जायजा लिया. उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां पानी, बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें. यहीं पर कुछ गोताखोर, नाव, स्वास्थ्य कर्मी आदि रहेंगे. मंगलवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम  निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को विभिन्न निर्देश देते रहे.

मंगलवार को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी मनोज सिंहल सहित बाढ विभाग के अधिकारियों के साथ दतहां से लेकर तिलापुर डेंजर जोन तक टीएस बंधे का बारीकी से निरीक्षण किया. जिलाधिकारी दतहां से गोबरही ढाले तक भी बन्धे का निरीक्षण किए. इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डीके चतुर्वेदी, एसडीएम बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी, अवर अभियंता अनिल कुमार, जेई आरडी यादव, तहसीलदार बैरिया के साथ साथ अन्य अधिनस्थ कर्मी मौजूद रहे.

Tags: बाढ़ बैरिया राहत रेवती

Post navigation

Previous: शिवरामपुर में रेंगनी पर कपड़े फैला रही विवाहिता करेंट की चपेट में आई, ठौर मौत
Next: इब्राहिमाबाद नौबरार में तीन जने ‘मास्साब’ गायब मिले, डीएम ने दिया सस्पेंड करने का आदेश

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.