स्थानीय थानान्तर्गत शिवरामपुर संवरूबांध चट्टी के समीप शुक्रवार को देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. ग्राम प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल कुमार पाठक एवं दुबहड़ पुलिस के मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल युवक को बलिया जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया
Tag: दुबहड़
ईश्वर प्रत्येक जीव के अन्दर विद्यमान है, लेकिन मनुष्य का यह कहना कि मैं ही ईश्वर हूं.
जनपद में चल रहे नामांकन के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जगह-जगह रैली, सद्भावना दौड़ एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. बुधवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहड़ की ओर से इण्टर कॉलेज दिउली के परिसर में आयोजित किया गया है.
स्थानीय थानान्तर्गत घोड़हरा चट्टी के समीप बिसेनी डेरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 4 बजे प्राइवेट एम्बुलेंस और ट्रक के आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई एवं 4 लोग घायल हो गए.
नगवां गांव स्थित पासवान बस्ती में शुक्रवार की देर रात सरस्वती पूजन समारोह विसर्जन के अवसर पर नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.
दुबहर थाना अंतर्गत हाईवे पर घोड़हरा चट्टी के आगे के मोड़ पर कोहरा के चलते शनिवार की देर रात एक इनोवा गाड़ी हाइवे के किनारे के खड्ड में जा गिरी. इनोवा पर सवार एक नवविवाहिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
युवा एकता मंच नगवा बलिया के कार्यकारिणी का गठन रविवार को शहीद मंगल पांडेय स्मारक नगवा में किया गया
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को संसाधन केंद्र दुबहड़ पर एक समारोह का आयोजन कर नए मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया गया.
भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस एवं बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को नगवां स्थित शहीद मंगल पान्डेय स्मारक से दुबहड़ शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया.
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में नेहरू युवा मण्डल कथरिया द्वारा सागरपाली में आयोजित 03 दिवसीय ब्लाक स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल-कूद प्रतियोगिता के अन्तिम दिन का खेल फुटबाल प्रतियोगिता से प्रारम्भ हुआ.
एसजी पब्लिक स्कूल अडरा, घोड़हरा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
थाना क्षेत्र के जनाड़ी गांव में शनिवार के दिन अवैध तरीके से प्रतिबंधित इलाके में खनन कर रहे लोगों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर तथा एक डम्पर सीज कर दिया. साथ ही संबंधित धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया है.
लुढ़कते तापमान को देखते हुए समाज के सुधारक गुरुजनों ने भी छात्र-छात्राओं में स्वेटर, टोपी व गर्म कपड़ों का वितरण कराना शुरू कर दिया है.
बलिया के विकास पुरुष रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की कवायद तेज हो गई है. पिछले महीने नगवा में एक कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक पूर्व मंत्री नारद राय ने नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी.
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा दुबहड़ से नगदी नहीं मिलने की वजह से सैकड़ों महिलाओं एवं लोगों ने शुक्रवार को चक्काजाम किया.
युग चेरिटेबल व जयपुरिया कॉलेज के तत्वावधान में उदयपुरा में नारद संग बलिया बुलंद क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि दुबहड़ ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू ने फीता काट कर किया. इस दौरान श्री राय ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौसला मिलता है.
कैशलेस भारत, कैशलेस जनपद बलिया योजना के अंतर्गत क्षेत्र के जनाड़ी स्थित जन सेवा केंद्र पर शनिवार को देर शाम बलिया एनआइसी प्रभारी कौशलेंद्र राय द्वारा उपस्थित लोगों को कैशलेस इकोनामी के गुर सिखाए गए.
कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज में रविवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंदन कुमार यादव ने अपने एक मात्र प्रतिद्वंद्वी साहिल प्रताप सिंह को 18 मतों से हराकर बाजी मार ली. कॉलेज में कुल 625 मतों के सापेक्ष केवल 224 मत पड़े.
नगवा गांव में शनिवार को शहीद मंगल पान्डेय इन्टर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं नगवा के पूर्व प्रधान नागेंद्र पाठक की ग्यारहवीं पुण्य तिथि मनाई गई. उपस्थित सैकड़ों लोगों ने नागेंद्र नाथ पाठक के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया.
सेना के अफसर का पार्थिव शरीर शनिवार को सेना के जवानों द्वारा उनके पैतृक गांव घोड़हरा लाया गया. मालूम हो कि आगरा के मिलिट्री छावनी में हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी. उनके शव के गांव आने की सूचना मिलते ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. शव के घर पर पहुंचते ही परिजन एवं रिश्तेदारों का रोते रोते बुरा हाल है

