कश्मीर के उरी में फिदायिनी हमले में शहीद हुए राजेश कुमार यादव का शव दुबहड़ पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी एवं राज्य सरकार की ओर से एमएलसी एवं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंबिका चौधरी अंत्येष्टि कार्यक्रम में भाग लेंगे. घंटे भर बाद शव पहुंचने का अनुमान है.

