काम में फिसड्डी लैकफेड, अफसर भी नदारद

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्यों को पूरा करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि किसी योजना को पूरा करने में धन की कमी है तो सम्बन्धित विभाग प्रयास करके वांछित धनराशि को अमुक्त कराना सुनिश्चित करे. जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे.

डीएम ने जांची जिला अस्पताल की सेहत

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई खामियां मिलने के साथ कई चिकित्सक भी नदारद मिले. हर ओपीडी और वार्ड में निरीक्षण करने के बाद डीएम ने सीएमएस को अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी. डॉक्टरों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करने को कहा.

चकहबसापुर के ग्रामीणों ने की फरियाद

इब्राहिमपट्टी विकास खंड सीयर के ग्राम सभा चकहबसापुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न वितरण में अनियमितता व मूल्य से अधिक दाम पर राशन देने की शिकायत जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों से की है.

पंचायत उप चुनाव के लिए आठ निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन सितम्बर/अक्टूबर में होगा. इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गोविन्द राजू एनएस ने विकास खण्डवार 08 निर्वाचन अधिकारी और 08 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है.

बलिया सिटी में नहीं रहेगी जाम की समस्या-डीएम

शहर में कहीं भी जाम की समस्या न रहे, इसके लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस और पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी युद्ध स्तर पर प्रयासरत है. मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूरे शहर का चक्रमण कर महत्वपूर्ण स्थानों को देखा.