करोड़ों के घोटाले की शिकायत पर आईटीआई बलिया का दफ्तर सीज़

बलिया जनपद के इतिहास में पहली बार किसी के स्टिंग ऑपरेशन पर सरकारी संस्थान को सीज़ करने की घटना प्रकाश में आई है. जिलाधिकारी बलिया के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट बलिया आरजी सिंह ने आईटीआई बलिया का कार्यालय सीज़ कराया

शौचालय निर्माण की धनराशि अनुमोदित

शनिवार को जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में आयोजित जिला स्वच्छता समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 में चयनित 39 लोहिया समग्र गांवों में कुल 2950 व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए 354 लाख और इसके अलावा तीन नये लोहिया गांवों में 170 शौचालय के लिए 20.40 लाख का अनुमोदन किया.

बकरीद पर मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विद्युत आपूर्ति, साफ सफाई, पेयजल, आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया

अपना वोटर कार्ड बनवाएं, संशोधन करवाएं  

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामवलियों का आलेख्य प्रकाशन 15 सितम्बर निर्धारित है. दावें व आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक, ग्रामसभा/स्थानीय निकायों और रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन आदि की बैठक में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पढ़ा जाना व नामों के सत्यापन की तिथि 20 व 30 सितम्बर तथा 16 व 19 अक्टूबर निर्धारित है.

यातना भुगतने को मजबूर हैं नहर किनारे के बाशिंदे

सिकंदरपुर बस स्टेशन से थाने की तरफ जाने वाला नहर मार्ग उपेक्षा और मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है. उस पर आवागमन में कठिनाई झेल रहे नागरिकों में विभागीय उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र बेलहरी ब्लाक के गायघाट कुवां नंबर 1 से लेकर लखपुर मार्ग तक पूरी सड़क दयनीय हालत में है.