डीएम ने निर्माणाधीन निर्वाचन कार्यालय का जायजा लिया

बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बन रहे जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया. आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम सम्बन्धी कार्य यहीं से सम्पन्न होने है, लिहाजा अभी भी जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे पूरा करा लिया जाए. जिलाधिकारी ने ईवीएम स्ट्रांग रूम रखने की जगह, हाल सहित तीनों तल पर जाकर निरीक्षण किया. अपर जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि यहां जो छोटे-मोटे काम अधूरे हैं, उसे जल्द पूरा कराएं. इसके लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारी को भी निर्देशित किया. निर्वाचन कार्यालय के चारों ओर की जगह की बाबत पूछताछ की.

लेटेस्ट खबरें