प्रॉब्लम है तो लिख कर दें, दूर होंगी – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने गुरुवार को सुखपुरा व लोहिया गांव भोजपुर में जाकर सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए. उन्होंने गांव के विकास के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की, लाभकारी योजनाओं को बताया और लाभार्थियों से पूछकर सत्यापन भी किया.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोटर बनें – डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बुधवार को गुलाब देवी महिला महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि मतबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाता बनें और अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें. यह संवैधानिक अधिकार है.

पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

जनपद के वीर सपूत शहीद राजेश कुमार यादव के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई. मंगलवार को लगभग साढ़े 11 बजे सेना के कैप्टन ऋषभ सिंह के नेतृत्व में शहीद का शव उसके घऱ ग्राम दुबहड़ पहुंचा.

मिड-डे मील में मिलावट, टीचरों का वेतन रोका

मध्यान्ह भोजन में मिलावट की बात सामने आने पर बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षकों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया. इसके अलावा गुणवत्तायुक्त शैक्षणिक माहौल न मिलने तथा नामांकित 101 में महज 12 बच्चों की उपस्थिति पर भड़के बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाते हुए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया.

दुबहर पहुंचा शहीद का शव, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

शहीद राजेश कुमार यादव का शव उनके गांव दुबहर यादव डेरा पहुंच गया है. उनके साथ सैनिकों की एक टुकड़ी प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री रामगोविंद चौधरी, जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, नगर क्षेत्राधिकारी शिवचंद सिंह सहित अन्य क्षेत्राधिकारी गण तथा कई थानों की फोर्स मौजूद है.